Jan soochna Portal Rajasthan(जन सूचना पोर्टल): राजस्थान की सभी योजनाओं की जानकारी यहां देखें और लाभ उठाएं

Jan soochna Portal Rajasthan(जन सूचना पोर्टल): राजस्थान की सभी योजनाओं की जानकारी यहां देखें और लाभ उठाएं

Jan Soochna Portal Rajasthan 2024: राजस्थान सरकार कई वर्षों से लगातार अपने राज्य के नागरिकों के लिए विभिन्न योजनाएं ला रही है और उनमें से कई योजनाएं काफी सफल भी रही हैं। हालांकि उनमें में कई योजनाओं का लाभ केवल गिने-चुने व्यक्तियों को ही मिल सका है। चूंकि हर किसी को इन योजनाओं के बारे में पता नहीं चल पाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए साल 2019 में राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने जन सूचना पोर्टल (Jan Soochna Portal) की शुरुआत की थी। इस पोर्टल पर राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी दी गई है।

इस पोर्टल पर 117 विभागों की 346 योजनाएं हैं। यह वेबसाइट सूचना का अधिकार (RTI-Right To Information), 2005 अधिनियम धारा 4(2) का पालन करती है। मालूम हो कि मौजूदा समय में राजस्थान की जनसंख्या करीब 8 करोड़ है और अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और राजस्थान सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी लेना चाहते हैं तो इस ब्लॉग को पूरा पढ़ने के बाद आसानी से ले सकते हैं। हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए जन सूचना पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी कैसे खोजें? से लेकर जन सूचना पोर्टल के जरिए योजनाओं के लिए आवदेन कैसे करें? के बारे में भी बताया है।

जन सूचना पोर्टल क्या है? – What is Jan Soochna Portal?

जन सूचना पोर्टल क्या है? - What is Jan Soochna Portal?

जन सूचना पोर्टल राजस्थान (Jan Soochna Portal Rajasthan) राजस्थान सरकार द्वारा साल 2019 में शुरू किया गया एक पोर्टल है, जोकि राज्य सरकार की सभी योजनाओं की एक जगह पर जानकारी देने के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल के जरिए राजस्थान राज्य के नागरिक 117 विभागों की 346 योजनाओं के बारे में जान सकते हैं। जन सूचना पोर्टल राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट (Official website of Jan Soochna Portal Rajasthan) https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ है। इस पोर्टल के जरिए आप आसानी से योजनाओं से जुड़ी 729 जानकारी ले सकते हैं। 

Also Read: राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2024 | Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana Rajasthan 2024

जन सूचना पोर्टल राजस्थान का अवलोकन – Overview of Jan Soochna Portal Rajasthan

Read Also: पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल | Jamabandi Rajasthan कैसे देखें ऑनलाइन

जन सूचना पोर्टल का उद्देश्य – Objective of Jan Soochna Portal

जन सूचना पोर्टल को शुरू करने के पीछे राजस्थान सरकार का उद्देश्य राजस्थान राज्य के सभी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। दरअसल, किसी भी सरकारी योजना की सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और इसी परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से अशोक गहलोत जी ने इसकी शुरुआत की है। 

जन सूचना पोर्टल पर मौजूद योजनाओं/सूचनाओं की सूची – List of schemes/informations available on Jan Soochna Portal

Read Also: Apna Khata पोर्टल पर नामांतरण की स्थिति कैसे देखें? | Apna Khata पोर्टल पर नामांतरण के लिए आवेदन कैसे करें?

जन सूचना पोर्टल के लाभ – Benefits of Jan Soochna Portal

  • इस पोर्टल के कई सारे फायदे हैं। इस पोर्टल के जरिए राजस्थान राज्य के नागरिकों को हर सरकारी योजना की जानकारी घर बैठे मिल जा रही है। 
  • साथ ही साथ उन्हें इस पोर्टल के जरिए आवेदन का तरीका भी पता चल जा रहा है। 
  • इस पोर्टल के आने के बाद लोगों को काफी सहूलियत मिली है। 
  • राजस्थान सरकार की इस पोर्टल के जरिए विभागवार योजनाओं के लाभार्थियों के आंकड़े भी बड़े ही आसानी से देखे जा सकते हैं। 
  • इसकी मदद से आप किसी भी योजना की पात्रता के बारे में जान सकते हैं। 
  • यही नहीं बल्कि आप इस पोर्टल के जरिए शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। 

अब तक आपने जन सूचना पोर्टल क्या है?, जन सूचना पोर्टल का उद्देश्य और जन सूचना पोर्टल के लाभ के बारे में जाना। लेकिन अब आइए इसके उपयोग और अन्य चीजों के बारे में जानते हैं। अब हम जन सूचना पोर्टल राजस्थान के जरिए किसी भी योजना में आवेदन कैसे करें? के बारे में जानने के साथ ही जन सूचना पोर्टल राजस्थान पर योजनाओं में आवेदन के लिए पात्रता चेक करने के प्रोसेस के बारे में भी जानने जा रहे हैं। 

जन सूचना पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी कैसे प्राप्त करें? – How to get information about schemes on Jan Soochna Portal?

राजस्थान सरकार की जन सूचना पोर्टल पर मौजूद योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले जन सूचना पोर्टल राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ है। 
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको होमपेज पर योजनाओं की जानकारी के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप एक अलग पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको उस योजना से सम्बंधित विभाग का चयन करना है। 
  • विभाग का चयन करने के बाद आपको योजना का चयन करना है। 
  • इसके बाद आपको योजना से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी। 
  • उस पेज पर आपको पात्रता के नियम के अलावा, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन कहां करें की जानकारी भी मिल जाएगी। 

Read Also: भू नक्शा राजस्थान 2024 (खेत का नक्शा) Online देखे | e Dharti – Apna Khata Rajasthan

जन सूचना पोर्टल से योजना के लिए आवेदन कैसे करें? – How to apply for a scheme from Jan Soochna Portal?

राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी भी योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। 

  • जन सूचना पोर्टल से किसी योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसके पोर्टल पर जाना होगा, जोकि https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ है। 
  • पोर्टल पर पहुंचने के बाद योजनाओं की जानकारी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • योजनाओं की जानकारी के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे। 
  • वहां आपको उस योजना से सम्बंधित विभाग का चयन करने के बाद योजना का चयन करना होगा। 
  • इसके बाद आपको उससे जुड़ी सभी जानकारियों के साथ आवेदन कहां करें की जानकारी भी मिल जाएगी। 
  • इसके बाद आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। उसी पेज पर आपको पात्रता और दस्तावेज की जानकारी भी मिल जाएगी। 

Read Also: Bhulekh Rajasthan (राजस्थान) में भूलेख कैसे देखें? | Jamabandi Rajasthan कैसे देखें ऑनलाइन

जन सूचना पोर्टल पर शिकायत कैसे दर्ज करें? – How to lodge a complaint on Jan Soochna Portal?

जन सूचना पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। इस पर योजना और सुविधा के संबंध में कोई भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसके पोर्टल https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।  
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको Help Desk के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको हेल्पलाइन नंबर 18001806127 और आधिकारिक ईमेल आईडी jansoochna@rajasthan.gov.in मिल जाएगी। 
  • जिसके जरिए आप आसानी से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
  • इसके अलावा अगर आपको किसी विशेष योजना के नोडल अधिकारी को संपर्क करना है तो वो भी कर सकते हैं।  

जन सूचना पोर्टल पर नई योजना कैसे देखें? – How to see the new scheme on Jan Soochana Portal?

जन सूचना पोर्टल पर आई नई योजना के बारे में जानने के लिए और उसे देखने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।  
  • उसके बाद आपको schemes के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने तमात योजनाओं की लिस्ट आ जाएगी।
  • लेकिन आपको Newly Added के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • ऐसा करते ही आपको सारी नई योजनाओं की लिस्ट मिल जाएगी, जिसमें से आप अपनी योजना का चयन करके आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। 

निष्कर्ष 

हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए जन सूचना पोर्टल क्या है?, जन सूचना पोर्टल का उद्देश्य क्या है और जन सूचना पोर्टल के लाभ क्या हैं से लेकर इससे जुड़ी कई अन्य बातों की जानकारी दे दी है। ऐसे में अगर आप राजस्थान के निवासी हैं तो इस पोर्टल का लाभ ले सकते हैं। इसके जरिए आप किसी भी योजना के लिए बड़े ही आसानी से आवदेन भी कर सकते हैं। 

जन सूचना पोर्टल को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Jan Soochana Portal

प्रश्न: जन सूचना पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है? 

उत्तर: जन सूचना पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर 18001806127 है। 

प्रश्न: जन सूचना पोर्टल की शुरुआत कब हुई थी? 

उत्तर: इस पोर्टल की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। 

प्रश्न: जन सूचना पोर्टल के जरिए आवेदन कैसे करें? 

उत्तर: इस पोर्टल के जरिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://jansoochna.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद आपको योजनाओं की जानकारी के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद उस योजना से सम्बंधित विभाग का चयन करना होगा। इसके बाद आपको उस योजना से जुड़ी सभी जानकारियां मिल जाएंगी। साथ ही साथ आपको आवेदन करने की जानकारी भी मिल जाएगी। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top