पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल 2024: Download Salaryslip @paymanager.rajasthan.gov.in

पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल 2024: Download Salaryslip @paymanager.rajasthan.gov.in

राजस्थान सरकार अपने राज्य के तमाम नागरिकों को अलग-अलग तरह ही सेवाएं देने के लिए अलग-अलग समय पर कई तरह की योजनाएं शुरू करती रहती है और कई सारे पोर्टल भी लांच किए जाते हैं। उसी तरह राजस्थान सरकार द्वारा पे मैनेजर पोर्टल (Paymanager Portal) की शुरुआत की गई है।

इस पोर्टल को राजस्थान के सभी सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन वेतन संबधित सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है और आज के अपने इस ब्लॉग के जरिए हम आपको इसी पोर्टल से जुड़ी जानकारी देने वाले हैं। तो आइए पे मैनेजर पोर्टल राजस्थान (Paymanager Portal Rajasthan या Paymanager ddo rajasthan gov in) के बारे में बारीकी से जानते हैं।  

राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल क्या है? (What is Rajasthan Paymanager Portal?)

राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल क्या है? (What is Rajasthan Paymanager Portal?)

दरअसल, राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन बिल तैयार करने की एक प्रणाली है। यह पोर्टल कर्मचारियों के वेतन बिल तैयार करने के लिए सामान्य और प्रोमोशनल मंच उपलब्ध कराता है। यह सॉफ्टवेयर न सिर्फ वेतन बिल तैयार करने की सुविधा देता है। बल्कि डीए एरियर, बोनस, एरियर और छुट्टी नकदीकरण बिल तैयार करने की सुविधा भी देता है। 

राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल की जानकारी 

पोर्टल का नामपे मैनेजर
किसने शुरू कियाराजस्थान सरकार ने
संबधित विभागवित्त विभाग राजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान के सभी राजकीय कर्मचारी
उद्देश्यराजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन वेतन संबधित सेवाएं मुहैया कराना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://paymanager.rajasthan.gov.in/

पे मैनेजर पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य – Objective of starting Paymanager Portal

राजस्थान सरकार द्वारा पे मैनेजर पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को एक बेहतर ऑनलाइन वेतन संबधित सेवाएं मुहैया करवाना है। बता दें कि इस पोर्टल का इस्तेमाल कर राजस्थान के सभी सरकारी कर्मचारी आसानी से अपनी सैलरी स्लिप देख सकते हैं और साथ ही साथ उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा वह कई सारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। 

राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल की विशेषताएं क्या हैं? (What are the Key Features and benefits of Rajasthan Paymanager Portal?)

  • राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल के कई सारे फायदे हैं। इसका बड़ा फायदा यह है कि इसके जरिए राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सैलरी से जुड़ी सारी जानकारी घर बैठे मिल सकती है। 
  • इस पोर्टल के जरिए उन्हें अपने वेतन, भत्ते, टैक्स कटौती और पेंशन से जुड़ी जानकारी भी आसानी से मिल सकती है। 
  • इसका एक अन्य सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे उनका काफी समय बचता है। 
  • इसके जरिए वेतन बिलों की देरी को कम किया जा सकता है। 

पे मैनेजर पोर्टल के द्वारा क्या काम किया जाता है? (What work is done by Pay Manager Portal?)

पे मैनेजर पोर्टल के द्वारा आहरण और वितरण अधिकारी (DDO Officer) वेतन बिल, डीए बकाया, वेतन बकाया बिल, अवकाश नकदीकरण सेवानिवृत्ति बिल और भी कई तरह के बिल बनाता है। 

इसका उपयोग करके सरकारी कर्मचारी आसानी से अपनी सैलरी स्लिप देख पाते हैं और साथ ही भत्ते, टैक्स कटौती और पेंशन से जुड़ी जानकारी ले पाते हैं। 

इसे वेतन बिल, यात्रा व्यय बिल, महंगाई भत्ता बिल, PL नकदीकरण बिल, बोनस बिल, एरियर बिल आदि के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। 

पे मैनेजर पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें? (How to login to Pay Manager Portal?)

पे मैनेजर पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें? (How to login to Pay Manager Portal?)
  • राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल (Rajasthan Paymanager Portal) में लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि https://paymanagerddo.rajasthan.gov.in/ है। 
  • इसके बाद आपको दिए गए सभी विकल्पों में से अपना विकल्प चुनना होगा (DDO, Employee, Digital, Department, Sub DDO, HOD/Sub HOD). 
  • अपना विकल्प चुनने के बाद आपको अपना यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 
  • यह दोनों चीजें फील करने के बाद आपको कैप्चा कोड भरना होगा और फिर आप लॉगिन के बटन पर क्लिक करके क्लिक कर सकते हैं। 

Read Also: eMitra Rajasthan: ई मित्र राजस्थान रजिस्ट्रेशन, लॉगइन, @emitra.rajasthan.gov.in | Apna Khata पोर्टल पर नामांतरण के लिए आवेदन कैसे करें?

पे मैनेजर पोर्टल का पासवर्ड कैसे बदलें? (How to change Pay Manager Portal Password?)

पे मैनेजर पोर्टल का पासवर्ड कैसे बदलें? (How to change Pay Manager Portal Password?)

राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल (Rajasthan Paymanager Portal) का पासवर्ड बदलने के लिए आपको समय-समय पर मेसेज आते रहेंगे, जिसके जरिए जाकर आप पासवर्ड बदल सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी पासवर्ड बदल सकते हैं। 

  • इसका पासवर्ड बदलने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि https://paymanagerddo.rajasthan.gov.in/ है।
  • इसके बाद आपको फॉरगेट पासवर्ड का विकल्प दिखाई देगा। 
  • उस विकल्प पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको पासवर्ड रिसेट करने का फॉर्म मिल जाएगा। 
  • उस फॉर्म पर दी गई सभी जानकारी को भरने के बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी प्राप्त करके उसमें भरना होगा। 
  • इसके बाद आपको उसे सबमिट करना होगा, जिसके बाद आप अपना पासवर्ड बदल सकते हैं। 

Read Also: Bhulekh Rajasthan (राजस्थान) में भूलेख कैसे देखें? | Apna Khata पोर्टल पर नामांतरण की स्थिति कैसे देखें?

निष्कर्ष

हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए राजस्थान सरकार की राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल (Rajasthan Paymanager Portal) से जुड़ी लगभग सभी चीजों की जानकारी दे दी है। ऐसे में अगर आपको इसपर जाना है और इसका लाभ लेना है तो आप इसका लाभ आसानी से ले सकते हैं। वहीं अगर आपको इससे जुड़े किसी सवाल की जानकारी लेनी है तो आप 141-5111007, 5111010 इस नंबर के जरिए जान सकते हैं।

राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – Faqs about Rajasthan Paymanager Portal 

प्रश्न: पे मैनेजर पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए लॉगिन आईडी कैसे प्राप्त करें?

उत्तर: पे मैनेजर पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होती है। इसके लिए आपको सबसे पहले पंजीकरण करवाना होता है, जिसके बाद ही आपको यह मिल सकता है। 

प्रश्न: पे मैनेजर पोर्टल पर कौन पंजीकरण नहीं कर सकता है?

उत्तर: इस पोर्टल पर सिर्फ राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारी ही पंजीकरण कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी वाले या फिर कोई आम नागरिक पंजीकरण नहीं कर सकता है। 

प्रश्न: पे मैनेजर पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए लॉगिन आईडी क्या होती है?

उत्तर: पे मैनेजर पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए लॉगिन आईडी एम्प्लोयी आईडी ही होती है। 

प्रश्न: राजस्थान सरकार के पे मैनेजर पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत है?

उत्तर: इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं है। 

Read Also: Jamabandi Rajasthan कैसे देखें ऑनलाइन | राजस्थान में नाम से ज़मीन का खसरा नंबर निकालें चुटकियों में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top