Ladli Behna Awas Yojana की सम्पूर्ण जानकारी की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

Ladli Behna Awas Yojana 2024: मध्य प्रदेश भारत के प्रमुख्य राज्यों में से एक है, जिसे भारत का दिल भी कहा जाता है और यहां की सरकार अपने राज्य के लोगों के विकास के लिए समय-समय पर कई तरह की योजनाएं लाते रहती है। मध्य प्रदेश सरकार खासकर अपने राज्य की लड़कियों व महिलाओं के लिए कई सारी योजनाएं लाते रहती है और उन्हीं सब योजनाओं में से एक योजना लाडली बहना आवास योजना (Ladli Behna Awas Yojana) है। 

यह योजना लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तरह ही राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए बनाई गई है। हालांकि इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के जगह पक्के मकान बनवाने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने वाली है। 

ऐसे में आपको इस योजना के बारे में सभी बातें पता नहीं होना जरूरी हैं, ताकि आप भी इसका लाभ ले सकें। हमने अपने इस लेख में आगे लाडली बहना आवास योजना क्या है? और लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? आदि कई चीजों की जानकारी दी है। 

लाडली बहना आवास योजना की जानकारी  – Information about Ladli Behna Awas Yojana

ब्लॉग का नामLadli Behna Awas Yojana 2024
योजना का नामलाडली बहना आवास योजना
योजना की शुरुआत कब हुई17 सितंबर 2023
राज्य मध्य प्रदेश 
लाभार्थीमध्य प्रदेश की गरीब महिलाएं
योजना के तहत मिलने वाली राशि1 लाख 30 हजार रुपये
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
आवेदन की तारीख़17 सितंबर 2023 से 04 अक्टूबर 2023 (दोबारा शुरू हो सकती है)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://prd.mp.gov.in/

लाडली बहना आवास योजना 2024 – Ladli Behna Awas Yojana 2024

लाडली बहना आवास योजना 2024 - Ladli Behna Awas Yojana 2024
लाडली बहना आवास योजना 2024 – Ladli Behna Awas Yojana 2024

Apna Khata E Dharti Rajasthan कि तरफ से Ladli Behna Awas Yojana की सम्पूर्ण जानकारी, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई तमाम लाभकारी योजनाओं में से एक योजना लाडली बहना आवास योजना है, जोकि मध्य प्रदेश की गरीब महिलाओं को पक्का घर बनवाने में सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। यह योजना मध्य प्रदेश में निवास कर रही बेघर महिलाओं को अपना घर देने तथा कच्चे घरों में रह रही महिलाओं को पक्का घर बनवाने में सहायता करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। 

इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana) के तर्ज पर शुरू किया गया है और इसके जरिए सबसे पहले ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए योग्य होने के बावजूद उसका लाभ नहीं मिला है। मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के जरिए पक्का मकान बनवाने के लिए लाडली बहनों को 1 लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 

ज्ञात हो कि इस योजना के तहत पहली बार 17 सितंबर 2023 से लेकर 04 अक्टूबर 2023 तक आवेदन जमा किए गए थे। लेकिन जल्द ही इसके लिए फिर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कि जा सकती है। ऐसे में आप बाद में लाडली बहना आवास योजना 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Also Read:- Free Laptop Yojana 2024 Online Registration || Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana Rajasthan || Jan Kalyan Portal Rajasthan

लाडली बहना आवास योजना का उद्देश्य – Ladli Behna Awas Yojana Objective 

लाडली बहना आवास योजना को शुरू करने के पीछे मध्य प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य अपने राज्य के तमाम गरीब और असहाय परिवारों की महिलाओं को सुरक्षित व स्थायी आवास उपलब्ध कराना है, ताकि वह अपने परिवार के साथ बिना किसी बाहरी खतरे के रह सकें। इस योजना का उद्देश्य बेघर महिलाओं को अपना घर दिलवाना तथा कच्चे घरों में रह रही महिलाओं को पक्का घर बनवाने में मदद करना है। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के जरिए लाडली बहनों को 1 लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

लाडली बहना आवास योजना के लाभ एवं विशेषताएं – Benefits and Features of Ladli Behna Awas Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए लाडली बहना आवास योजना के कई सारे लाभ एवं विशेषताएं हैं। इस योजना के तमाम लाभ एवं विशेषताओं में से कुछ के बारे में हमने नीचे बताया है। 

  1. लाडली बहना आवास योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहनों को 1 लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 
  2. इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश सरकार बेघर महिलाओं को अपना घर दिलाने तथा कच्चे घरों में रह रही महिलाओं को पक्का घर बनवाने में मदद कर रही है। 
  3. मध्य प्रदेश की इस योजना के जरिए जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। 
  4. इसकी सहायता राशि को सरकार DBT के माध्यम से भेजने जा रही है। 
  5. इस योजना के तहत सरकार मकान बनवाने के लिए 3 चरणों में पैसे भेज रही है। 

लाडली बहना आवास योजना के लिए पात्रता – Eligibility for Ladli Behna Awas Yojana

साल 2023 में शुरू हुई लाडली बहना आवास योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने कई पात्रता शर्तों का निर्धारण किया है, जोकि नीचे बताई गई हैं और इसका लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिल सकता है, जो इसे पूरा करेंगी।

  1. इसका लाभ केवल मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को ही मिल सकता है। 
  2. इसके लिए सीर्फ वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। 
  3. मध्य प्रदेश की केवल वही लाडली बहनें इसके लिए आवेदन कर सकती है, जिनके परिवार की मासिक आय 12 हजार रुपये या उससे कम है।
  4. इसके अलावा उस महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता या फिर सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए। 
  5. साथ ही साथ महिला के परिवार के पास 4 पहिया गाड़ी भी नहीं होनी चाहिए। 
  6. इसका लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाली महिला के पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक संचित भूमि और 5 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि नहीं होनी चाहिए।

Also Read:- Rajasthan NREGA Job Card List Online Suchi || Rajasthan SSO ID Login And Registration Process

लाडली बहना आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज – Documents Required for Ladli Behna Awas Yojana

मध्य प्रदेश लाड़ली बहना आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची कुछ इस प्रकार है। 

  1. लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन नंबर
  2. समग्र आईडी
  3. आधार कार्ड
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. निवास प्रमाण पत्र
  7. नरेगा जॉब कार्ड 
  8. बैंक पासबुक
  9. पासपोर्ट साइज़ फोटो
  10. मोबाइल नंबर आदि।

लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? – How to Apply for Ladli Behna Awas Yojana?

मालूम हो कि लाडली बहना आवास योजना के लिए आपको ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना होगा। हालांकि मौजूदा समय में इसका आवेदन बंद कर दिया गया है। लेकिन अगर सरकार दोबारा से इसके लिए आवेदन शुरू करती है तो यह प्रोसेस आपके लिए काम आ सकता है। इसके लिए आवेदन करने का प्रोसेस कुछ इस प्रकार है। 

  1. इसके लिए सर्वप्रथम आपको अपने ग्राम पंचायत में जाना होगा।
  2. वहां जाकर आपको पंचायत के सचिव से लाडली बहना आवास योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। हालांकि आप चाहें तो इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं। (Application form for Ladli Behna Awas Yojana)
  3. एक बार जब आपको इसका फॉर्म प्राप्त हो जाएगा, तो आपको उसमें मांगी गई जानकारियों को सही तरीके से भरना होगा और जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी को उसके साथ अटैच करना होगा। 
  4. इसके बाद आपको उस आवेदन फॉर्म को ले जाकर ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा करा देना होगा। 
  5. जब आप इसका आवेदन फॉर्म जमा करेंगे तो आपको ग्राम पंचायत के सचिव या रोजगार सहायक के द्वारा रसीद दी जाएगी, जिसे आपको भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखना होगा। 
  6. यह सारा प्रोसेस करने के बाद आपका आवेदन हो जाएगा। 

Also Read:- Apna Khata पोर्टल पर नामांतरण के लिए आवेदन कैसे करें? || भू नक्शा राजस्थान 2024 (खेत का नक्शा) Online देखे

लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त – First installment of Ladli Behna Awas Yojana

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त कभी भी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जा सकती है। इसकी पहली किस्त के रूप में 25 हजार रुपये भेजे जाएंगे। हालांकि आधिकारिक जानकारी नहीं होने की वजह से कुछ नहीं कहा जा सकता है। बता दें कि इस योजना के पहली किस्त के रूप में 25 हजार रुपये, दूसरी किस्त के रूप में 85 हजार रुपये और तीसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये दिए जाने की उम्मीद है। 

लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट कैसे देखें? – How to See the List of Ladli Behna Awas Yojana? 

लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट कैसे देखें? - How to See the List of Ladli Behna Awas Yojana? 
लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट कैसे देखें? – How to See the List of Ladli Behna Awas Yojana? 
  1. मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट देखने के लिउ आपको सबसे पहले पीएम आवास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि https://pmayg.nic.in/ है। 
  2. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको मेन्यूबार में दिखाई दे रहे स्‍टैकहोल्‍डर के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  3. स्‍टैकहोल्‍डर के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको IAY/PMAYG Beneficiary के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  4. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आपके सामने लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट दिखाई दे जाएगी।

Also Read:- Mahtari Vandana Yojana List || Bhulekh Rajasthan (राजस्थान) में भूलेख कैसे देखें? || eMitra Rajasthan नामांतरण के लिए आवेदन कैसे करें?

निष्कर्ष (Conclusion)

हमारे इस लेख के माध्यम से आप लाडली बहना आवास योजना से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमने इस लेख के जरिए लाडली बहना आवास योजना क्या है? से लेकर लाडली बहना आवास योजना को शुरू करने का उद्देश्य क्या है? और इसका फॉर्म कैसे करें? की सारी जानकारी दे दी है। ऐसे में आप आसानी से इसका लाभ ले सकते हैं। 

लाडली बहना आवास योजना को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – Frequently Asked Questions about Ladli Behna Awas Yojana 

प्रश्न1: मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना आवास योजना के जरिए कितने रुपये देती है?

उत्तर: मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना आवास योजना के जरिए लाभार्थी महिलाओं को पक्का घर बनवाने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करती है।

प्रश्न2: लाडली बहना आवास योजना का लाभ कौन प्राप्त कर सकता है? 

उत्तर: इसका लाभ सिर्फ और सिर्फ मध्य प्रदेश की गरीब महिलाएं ही प्राप्त कर सकती हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आवास योजना का लाभ नहीं लिया है। इसका लाभ लेने के लिए आवेदक के परिवार की मासिक आय 12 हजार रुपये या उससे कम होनी चाहिए। 

प्रश्न3: लाडली बहना आवास योजना का फॉर्म भरने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी?

उत्तर: इसका फॉर्म भरने के लिए आपको लाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ समग्र आईडी, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नरेगा जॉब कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज़ फोटो और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top