Pehchan Portal Rajasthan: जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र आवेदन @pehchan.raj.nic.in

Pehchan Portal Rajasthan: पहचान पोर्टल राजस्थान (Pehchan Portal Rajasthan) राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया एक पोर्टल है, जिसे राजस्थान के नागरिकों को सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल के जरिए राजस्थान के नागरिक घर बैठे बिना किसी परेशानी जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और विवाह पंजीकरण जैसी सुविधाओं के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ऐसे में अगर आप भी राजस्थान के निवासी हैं और इसका लाभ लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं। इससे जुड़े सारी जानकारी हमने अपने इस ब्लॉग के दे दी है। ऐसे में आइए देखते हैं कि आखिर पहचान पोर्टल राजस्थान (Pehchan Portal Rajasthan) के जरिए जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र का आवेदन प्रोसेस क्या है। 

पहचान पोर्टल राजस्थान क्या है? (What is Pehchan Portal Rajasthan?)

दरअसल, पहचान पोर्टल राजस्थान (Pehchan Portal Rajasthan) का शुभारंभ राजस्थान सरकार द्वारा किया गया है और इस पोर्टल को राज्य के नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। इसके जरिए राजस्थान के नागरिक घर बैठे बिना दौड़-धूप किए जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और विवाह प्रमाण पत्र आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसका संचालन आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा किया जा रहा है। 

Read Also: Apna Khata | Bhulekh Rajasthan | भू नक्शा राजस्थान

पहचान पोर्टल राजस्थान की संक्षिप्त जानकारी – Brief Information of Pehchan Portal Rajasthan

पोर्टल का नामPehchan Portal Rajasthan
किसके द्वारा लांच किया गयाराजस्थान सरकार
विभागआर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय विभाग, राजस्थान सरकार
लाभार्थीराजस्थान राज्य के नागरिक
उद्देश्यराजस्थान के नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन प्रमाण पत्र सुविधाएं देना
आवेदनऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://pehchan.raj.nic.in/

पहचान पोर्टल राजस्थान का उद्देश्य – Objective of Pehchan Portal Rajasthan

पहचान पोर्टल राजस्थान (Pehchan Portal Rajasthan) को शुरू करने के पीछे राजस्थान सरकार का उद्देश्य बिल्कुल साफ़ है। उन्होंने इस पोर्टल की शुरुआत इसलिए कि है ताकि राज्य के नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन सुविधाएं और सेवाएं मिल सकें। पहले के समय हमें कोई भी सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए सरकारी दफ्तर का कई बार चक्कर लगाना पड़ता था। लेकिन अब इस पोर्टल के जरिए राजस्थान के नागरिक आसानी से जन्म, मृत्यु, विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

पहचान पोर्टल राजस्थान के लाभ एवं विशेषताएं – Benefits and features of Pehchan Portal Rajasthan in hindi 

  • पहचान पोर्टल राजस्थान (Pehchan Portal Rajasthan) का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसके जरिए राज्य के नागरिक बिना किसी परेशानी घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और मैरिज सर्टिफैक्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 
  • इस पोर्टल का दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह है कि नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। 
  • इसके अलावा इस पोर्टल के जरिए आवेदन की स्थिति की जांच की जा सकती है। साथ ही आवेदन में संशोधन भी किया जा सकता है। 
  • इतना ही नहीं बल्कि आप घर बैठे दस्तावेजों को डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

पहचान पोर्टल राजस्थान के जरिए प्रमाण पत्र बनवाने की पात्रता – Eligibility for getting certificate through Pehchan Portal Rajasthan

बता दें कि इस पोर्टल के जरिए राजस्थान का कोई भी नागरिक जन्म, मृत्यु या विवाह का प्रमाण पत्र बना सकता है। लेकिन बनाने का तरीका जानना बेहद जरूरी है। वरना आप बार-बार कोशिश करने के बाद भी फैल हो सकते हैं। साथ ही आपको अलग-अलग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इसकी जानकारी भी हमने अपने इस ब्लॉग में दी है। 

पहचान पोर्टल राजस्थान के जरिए प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज – Documents required for making certificate through Pehchan Portal Rajasthan

मालूम हो कि इस पोर्टल के जरिए आप कई सारे चीजों का प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। ऐसे में सबके दस्तावेजों के बारे में बता पाना आसान नहीं है। हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए केवल जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताया है। 

जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • बच्चे की जन्म तिथि
  • माता-पिता के व्यावसायिक पते का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

किसी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • मृतक का जन आधार कार्ड
  • मृत्यु की तारीख
  • मृतक के माता-पिता का आधार नंबर
  • मृतक के पति/पत्नी का आधार नंबर

विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • दूल्हा और दुल्हन का पहचान पत्र
  • दूल्हा और दुल्हन का निवास संबंधी प्रमाण पत्र
  • दूल्हा और दुल्हन का आयु प्रमाण पत्र
  • विवाह कार्ड की फोटो कॉपी
  • नोटरी द्वारा सत्यापित दो गवाहों का हलफनामा
  • दंपत्ति द्वारा भ्रूण हत्या ना करने संबंधी शपथ पत्र
  • गवाहों के पहचान और पता संबंधी प्रमाण पत्र
  • दूल्हा और दुल्हन की संयुक्त फोटो

पहचान पोर्टल राजस्थान के लिए आवेदन कैसे करें? – How to apply for Pehchan Portal Rajasthan?

पहचान पोर्टल राजस्थान (Pehchan Portal Rajasthan) के जरिए आप कई सारी सुविधाएं ले सकते हैं। इसके लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि https://pehchan.raj.nic.in है। हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए केवल जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने का तरीका बताया है। 

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना का तरीका 

  • पहचान पोर्टल राजस्थान (Pehchan Portal Rajasthan) के जरिए जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले पहचान पोर्टल राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि https://pehchan.raj.nic.in है। 
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपने सामने आमजन- आवेदन प्रपत्र भरें का ऑप्शन दिखाई देगा। 
  • उसपर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 
  • उस पेज पर आपको सबसे नीचे 4 विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें आपको जन्म प्रमाण पत्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको 4 ऑप्शन दिखाई देंगे। 
  • उनमें से आपको नए आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा और कैप्चा कोड भरकर प्रवेश करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा और आप उसे आसानी से भरकर सबमिट कर सकते हैं। 
  • इससे आपका जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रोसेस पूरा हो जाएगा। 

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना का तरीका 

  • मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले पहचान पोर्टल राजस्थान (Pehchan Portal Rajasthan) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि https://pehchan.raj.nic.in है। 
  • इसके बाद उसके होम पेज पर आपको आमजन- आवेदन प्रपत्र भरें का विकल्प दिखाई देगा। 
apply for Pehchan Portal Rajasthan
  • जिसपर क्लिक करते ही आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे। 
  • उस पेज पर सबसे नीचे आपको 4 ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें आपको मृत्यु प्रमाण पत्र के विकल्प पर क्लिक करना है। 
apply for Pehchan Portal Rajasthan
  • इसके बाद आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे और वहां आपको 4 विकल्प दिखाई देंगे। 
  • उन तमाम विकल्पों में से आपको नए आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा और कैप्चा कोड भरकर प्रवेश करें के बटन पर क्लिक करना होगा। 
apply for Pehchan Portal Rajasthan
  • इसके बाद आपको मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म मिल जाएगा। 
  • आपको फॉर्म को सही तरीके से भरना है और सबमिट कर देना है। 
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करते ही आपका आवेदन प्रोसेस पूरा हो जाएगा और कुछ ही दिनों में आपका यह दस्तावेज बनकर तैयार हो जाएगा। 

विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना का तरीका 

  • विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने का तरीका भी जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के तरीके जैसा ही है। 
  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आमजन- आवेदन प्रपत्र भरें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करने के बाद आप नए पेज पर पहुंचेंगे, जहां आपको नीचे स्क्रॉल करने के बाद विवाह प्रपत्र का विकल्प दिखाई देगा। 
  • उसे चुनने के बाद आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको नए आवेदन के विकल्प पर क्लिक करके कैप्चा कोड भरना होगा और प्रवेश करें के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • ऐसा करते ही आपके सामने विवाह प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। 
  • इसके बाद आप फॉर्म को सही तरीके से भरकर सबमिट कर सकते हैं। 

पहचान पोर्टल पंजीकरण खोजने की प्रक्रिया – Process to find Pehchan Portal Registration

  • अगर आपको पहचान पोर्टल राजस्थान (Pehchan Portal Rajasthan) के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन खोजना है तो उसके लिए बेहद ही सिंपल स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत है। 
  • इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पंजीकरण खोजें का विकल्प दिखाई देगा, जिसे क्लिक करने पर आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे। 
  • इसके बाद आपको उस पेज पर सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरना होगा।
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके सामने आपका पंजीकरण फॉर्म आ जाएगा।

Read Also: Jamabandi Rajasthan | Apna Khata पोर्टल पर नामांतरण की स्थिति कैसे देखें?

निष्कर्ष 

हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए पहचान पोर्टल राजस्थान (Pehchan Portal Rajasthan) से जुड़े लगभग सभी सवालों का जवाब दे दिया है। ऐसे में अगर आप इस पोर्टल के जरिए किसी प्रमाण पत्र हेतू आवेदन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको इससे जुड़े कुछ सवालों के बारे में जानना है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 18001806785 पर कॉल करके जान सकते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न: पहचान पोर्टल राजस्थान क्या है? 

उत्तर: पहचान पोर्टल राजस्थान (Pehchan Portal Rajasthan) राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया एक पोर्टल है, जिसके जरिए राजस्थान के नागरिक घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और विवाह प्रमाण पत्र आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न: पहचान पोर्टल राजस्थान का हेल्पलाइन नंबर क्या है? 

उत्तर: राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए पहचान पोर्टल राजस्थान (Pehchan Portal Rajasthan) का हेल्पलाइन नंबर 18001806785 है। 

प्रश्न: पहचान पोर्टल राजस्थान से जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर: पहचान पोर्टल राजस्थान से जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आपको डाउनलोड सर्टिफिकेट का विकल्प दिख जाएगा। उसपर क्लिक करने के बाद आपको पंजीकरण संख्या या मोबाइल नंबर डालकर खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने के बाद आपके सामने जन्म प्रमाण पत्र खुल जाएगा, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top