E SHRAM CARD आपने बनवाने के लिए अप्लाई तो कर दिया है। परन्तु बनने के बाद आप इसको e shram card download करना चाहते हैं, तो हम इस लेख में आपको सब जानकारी देने वाले हैं, कि किस तरह E SHRAM CARD को डाउनलोड कर सकते हैं। ई-श्रम कार्ड को डाउनलोड करने के कई तरीके हैं, जैसे ई-श्रम कार्ड MOBILE NO. के द्वारा डाउनलोड करना, ई-श्रम कार्ड ADHAAR CARD के द्वारा डाउनलोड करना, ई-श्रम कार्ड UAN NO. के द्वारा डाउनलोड करना।
इस लेख में आपको e shram card download करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, इसलिए इस पोस्ट पर अंत तक बने रहें।
E shram Card Download Online
आप असंगठित क्षेत्र के मजदूर हैं, और आप ई-श्रम कार्ड का फायदा उठाना चाहते हैं। यदि आपने अभी तक ई-श्रम कार्ड अप्लाई नहीं किया है, तो पहले ई-श्रम कार्ड अप्लाई कर लें।
अब मान लीजिए कि आपने ई-श्रम कार्ड अप्लाई कर दिया है। तो अब आप इसे PDF में डाउनलोड कैसे करेंगे? शायद आप भी e shram card pdf download करने की कोशिश कर रहे होंगे।
हम आपको इस लेख में विस्तार से जानकारी देंगे कि आप इसे किस तरह डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आप बहुत ही आसानी से घर बैठे अपना ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
E shram card download का विवरण
विभाग का नाम | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
सरकार का नाम | भारत सरकार |
पोर्टल का नाम | ई – श्रम पोर्टल |
लाभार्थी | भारतीय श्रमिक |
वर्ष | 2021 – 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफ़लाइन |
नोटिफिकेशन | ई श्रम कार्ड डाउनलोड |
श्रेणी | सरकारी लाभ |
लाभ की राशि | 3000/रुपया महीना |
स्थान | भारत |
ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लाभ
ई श्रम कार्ड डाउनलोड के लाभ निम्नलिखित हैं:
- श्रमिक को मिलने वाली कई प्रकार की सुविधाएं पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
- ई-श्रम कार्ड, श्रमिक की पहचान के रूप में पूरे देश में मान्य है।
- ई-श्रम कार्ड नंबर से श्रमिक आसानी से अपना सत्यापन करवा सकते हैं।
- ई-श्रम कार्ड होने पर श्रमिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता है और किसी भी योजना से वंचित नहीं रहेगा।
- कोई भी रजिस्टर्ड श्रमिक अपना ई-श्रम कार्ड E SHRAM PORTAL के माध्यम से डाउनलोड कर सकता है।
- ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से देश के सभी मजदूरों का एक डाटाबेस तैयार किया जाएगा, जिसमें रजिस्टर्ड मजदूर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
- ई-श्रम कार्ड बनने के बाद श्रमिकों को अलग-अलग योजनाओं में हर बार रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
Also Read: Haryana Awas Yojana के लाभ | Bandhkam Kamgar Yojana आवेदन करने तरीका | लाडो प्रोत्साहन योजना के लाभ
E shram card pdf download करने के लिए जरूरी दस्तावेज
ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिसकी सूची नीचे दी गई है:
- श्रमिक का आधार कार्ड
- UAN नंबर
- मोबाइल नंबर (जो आधार कार्ड से लिंक हो)
ई श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
e shram card download के तीन प्रकार हैं:
- मोबाइल नंबर द्वारा
- UAN नंबर द्वारा
- आधार नंबर द्वारा
इन सभी तरीकों से ई-श्रम कार्ड कैसे डाउनलोड करें, यह जानने के लिए पूरी प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें। इससे आप आसानी से ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ई श्रम का डाउनलोड मोबाइल नंबर द्वारा
यदि आपको ई-श्रम कार्ड प्रोफाइल अपडेट करनी है, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को स्टेप-बाय-स्टेप फॉलो करें:
- सर्वप्रथम, आवेदक ई-श्रम विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- इसके बाद Already Registered पर क्लिक करें।
- अब ड्रॉप-डाउन मेनू में Update Profile बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करने का ऑप्शन आएगा। यहां आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- अब कैप्चा कोड दिखाई देगा। इसे सही-सही दर्ज करें।
- कैप्चा दर्ज करने के बाद आपके फोन नंबर पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी वेरिफाई हो जाने के बाद, प्रोफाइल अपडेट करने के लिए सभी ऑप्शन खुल जाएंगे।
E shram card download in Pdf UAN Number द्वारा
यदि आपने ई श्रम कार्ड अप्लाई करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। तो आप इसको डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे हैं। यहाँ हम आपको ई श्रम कार्ड UAN NO. द्वारा डाउनलोड करने का तरीका स्टेप बाइ स्टेप बता रहे हैं। सभी स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें।
- ई श्रम विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

- होम पेज पर जाकर UPDATE का विकल्प आएगा, इस पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको UAN नंबर, जन्म की तारीख एवं कैप्चा कोड दर्ज करना है।

- इसके बाद ओटीपी जनरेट करने के लिए GENERATE OTP पर क्लिक करें।
- आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को दर्ज करें।
- इसके बाद सामने कुछ डिटेल नजर आएंगी।
- दो ऑप्शन दिखेंगे एक Update Profile और दूसरा Download UAN Card का।
- इसमें से आपको Download UAN Card वाला ऑप्शन क्लिक करना है।
- अभी आपके सामने श्रम कार्ड खुल जाएगा, डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा।
- Download UAN Card पर क्लिक करें।
- अब आपके कंप्यूटर पर या मोबाइल पर यह पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी। आप प्रिंट निकाल सकते हैं।
E shram card download in Pdf आधार नंबर द्वारा
अपने आधार कार्ड नंबर से ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दी हुई प्रक्रिया को ध्यान से स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है।
- सर्वप्रथम राष्ट्रीय श्रम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- राष्ट्रीय श्रम पोर्टल पर ई श्रम कार्ड डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करें।

- अब जो नया पेज खुलेगा, इस पेज पर आपको अपने मोबाइल नंबर, आधार नंबर एवं अन्य जानकारी भरनी होगी।

- जानकारियां भरने के बाद आपको वेरिफिकेशन कोड मिलेगा। अब इस कोड को दर्ज करें, और सबमिट का बटन दबाएँ।
- आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दर्ज करें और फिर सबमिट का बटन दबाएँ।
- अब एक फॉर्म आपके सामने खुलेगा। इस फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां जैसे नाम, पता, वेतन इत्यादि दर्ज करनी हैं।
- फार्म पूरा भरकर सबमिट का बटन दबाएँ।
- आपके आधार कार्ड के माध्यम से आपकी पहचान सत्यापित की जाएगी।
- पहचान सत्यापित होने के बाद, ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक मिल जाएगा।
- इस लिंक को क्लिक करने के बाद आपको ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने के लिए निर्देश मिलेंगे।
- अब आप डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।
- ध्यान रहे कि ई श्रम कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करके, सरकारी योजनाओं में इसका उपयोग करके लाभ उठा सकते हैं।
Also Read: राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभ | Mukhyamantri Rajshri Yojana आवेदन प्रक्रिया क्या है
सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न।
क्या श्रम कार्ड फ्री में बनता है?
जी हाँ, ई श्रम कार्ड बिल्कुल फ्री में बनता है। भारत सरकार इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लेती।
क्या ई श्रम कार्ड से पैसा मिलता है?
क्या ई श्रम कार्ड से पैसा मिलता है?
ई श्रम कार्ड से गरीब मजदूरों को विभिन्न आर्थिक और सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं का फायदा बिना आवेदन किए ही मिल जाता है।
क्या ई श्रम कार्ड की कोई एक्सपायरी डेट है?
ई श्रम कार्ड जीवन भर के लिए एक ही बार बनवाना पड़ता है। इसकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं है।
e shram card download करने के क्या फायदे हैं?
ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने में आपको बार-बार किसी योजना के लिए आवेदन नहीं करना पड़ता। इससे सभी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
ई श्रम कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?
ई श्रम कार्ड आप मोबाइल नंबर के द्वारा, आधार कार्ड के द्वारा एवं UAN नंबर के द्वारा भी डाउनलोड कर सकते हैं।