Jan Kalyan Portal Rajasthan 2024: राजस्थान जन कल्याण पोर्टल रजिस्ट्रेशन व लॉगिन प्रक्रिया @ jankalyan.rajasthan.gov.in

राजस्थान जन कल्याण पोर्टल रजिस्ट्रेशन व लॉगिन प्रक्रिया @ jankalyan.rajasthan.gov.in

Jan Kalyan Portal Rajasthan 2024: राजस्थान सरकार अपने राज्य को भारत के सबसे बेहतरीन राज्यों की श्रेणी में टॉप पर लाने के लिए लगातार नई-नई योजनाओं और पोर्टल्स की शुरुआत करते रहती है। इसी कड़ी में साल 2020 में राजस्थान सरकार ने राजस्थान जन कल्याण पोर्टल (Rajasthan Jan Kalyan Portal) की शुरुआत की थी। यह एक ऐसा पोर्टल है, जिसके जरिए राजस्थान सरकार अपने राज्य के सभी लोगों को एक ही जगह पर कई सुविधाएं प्रदान करती है। 

राजस्थान सरकार के राजस्थान जन कल्याण पोर्टल पर करीब 40 से अधिक विभागों से संबंधित सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस पोर्टल को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, योजना विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल पर राजस्थान सरकार के कई विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं और योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाती है। साथ ही साथ पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों को सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचाने की सुविधा भी मिलती है। ऐसे में आइए इस लेख के माध्यम से जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2024 के बारे में अन्य जानकारी प्राप्त करते हैं।

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2024 – Jan Kalyan Portal Rajasthan 2024

राजस्थान सरकार बीते कई अरसों से अपने राज्य के लोगों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और उन्हीं सभी कामों में से एक काम जन कल्याण पोर्टल राजस्थान की शुरुआत करना है। दरअसल, राजस्थान सरकार ने 18 दिसंबर 2020 को जन कल्याण पोर्टल राजस्थान की शुरुआत की थी, ताकि राज्य के सभी नागरिकों को एक ही प्लेटफार्म पर कई सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2024 पर 40 से भी अधिक विभागों से जुड़ी सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप राजस्थान के रहने वाले हैं, तो  राजस्थान के सभी विभागों एवं जिलों की सार्वजनिक सूचनाओं के बारे में घर बैठे ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मालूम हो कि राजस्थान जन कल्याण पोर्टल का संचालन सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, योजना विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस पोर्टल की वजह से लोगों को काफी आसानी हो रही है और सरकारी दफ्तरों की भीड़ भी कम हो रही है।

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2024 के बारे में जानकारी – Information about Jan Kalyan Portal Rajasthan 2024

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान का उद्देश्य – Objective of Jan Kalyan Portal Rajasthan

मौजूदा समय में सभी लोगों के पास समय का काफी अभाव है, जिस वजह से वह कई चीजों को नकार देते हैं। इसी समस्या को देखते हुए राजस्थान सरकार ने जन कल्याण पोर्टल राजस्थान की शुरुआत की है, ताकि राजस्थान राज्य के सभी लोगों को एक ही प्लेटफार्म पर सभी सरकारी योजनाओं व सेवाओं की जानकारी प्राप्त हो सके और वह अपना समय बचा सकें। 

सरल शब्दों में कहा जाए तो जन कल्याण पोर्टल राजस्थान को शुरू करने के पीछे राजस्थान सरकार का उद्देश्य अपने राज्य के लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही प्लेटफार्म पर प्रदान करना है। 

यह भी देखें: महतारी वंदन योजना की 5वीं किस्त, यहां देखें पूरी जानकारी | भू नक्शा राजस्थान

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान के विभागों की सूची – List of departments of Jan Kalyan Portal Rajasthan

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए जन कल्याण पोर्टल राजस्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध है। जन कल्याण पोर्टल राजस्थान पर मौजूद विभागों की सूची कुछ इस प्रकार है। 

  • कला और संस्कृति विभाग
  • कृषि विभाग
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  • उद्यानिकी विभाग
  • गोपालन विभाग
  • ग्रामीण विकास विभाग
  • देवस्थान विभाग
  • जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
  • श्रम विभाग
  • वन विभाग
  • आयोजना विभाग
  • पंचायतीराज विभाग
  • विशेष योग्यजन निदेशालय
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • संस्कृत शिक्षा विभाग
  • समेकित बाल विकास सेवा योजना (आईसीडीएस)
  • सहकारिता विभाग
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
  • महिला अधिकारिता विभाग
  • पशुपालन विभाग
  • पर्यटन विभाग
  • ऊर्जा विभाग
  • सैनिक कल्याण बोर्ड
  • सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग
  • स्थानीय निकाय विभाग
  • राजस्थान वित्त निगम
  • युवा मामले एवं खेल विभाग। 
  • सांख्यिकी विभाग 
  • राजस्थान हैण्डलूम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन
  • राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड
  • राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम
  • राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग
  • राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद
  • राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज और इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड। 

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान के लाभ एवं विशेषताएं – Benefits and features of Jan Kalyan Portal Rajasthan

राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए जन कल्याण पोर्टल राजस्थान के कई सारे लाभ एवं विशेषताएं हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं। 

  • इस पोर्टल का सबसे बड़ा लाभ और विशेषता यही है कि इसके जरिए राजस्थान राज्य के नागरिक अलग-अलग सरकारी विभागों की जानकारी एक ही पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा राज्य में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों, विभिन्न निर्वाचन क्षेत्र की विधानसभा में जारी परियोजना या कार्य की जानकारी भी इस पोर्टल पर मिल सकती है। 
  • जन कल्याण पोर्टल राजस्थान का संचालन सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, योजना विभाग द्वारा किया जा रहा है।
  • इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से योजनाओं, राजकीय सेवाओं और फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 
  • जन कल्याण पोर्टल राजस्थान की वजह से सरकारी दफ्तरों में कम भीड़ हो रही है और लोगों को सही तरीके से सुविधा मिल रही है। 
  • इसकी वजह से लोगों का काफी समय बच रहा है। 
  • राजस्थान जन कल्याण पोर्टल की एक सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए राज्य के सभी लोग योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी देखें: इंदिरा गांधी फ्री स्मार्टफोन योजना की लिस्ट कैसे चेक करें | e Dharti – अपना खाता राजस्थान

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान पर मौजूद योजनाओं की जानकारी कैसे प्राप्त करें? – How to get information about the schemes available on Jan Kalyan Portal Rajasthan?

राजस्थान सरकार के जन कल्याण पोर्टल राजस्थान पर मौजूद योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको नीचे बताए गए चरणों का पालन करना होगा। 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले राजस्थान सरकार के राजस्थान जन कल्याण पोर्टल पर जाना होगा, जोकि https://jankalyan.rajasthan.gov.in/ है। 
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको होमपेज पर कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। 
  • उसमें से आपको Menu बार के सेक्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको 3 अलग-अलग ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें से आपको योजनाओं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • योजनाओं के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप अलग पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको विभाग, योजना, लाभार्थी श्रेणी आदि का चयन करना होगा|
  • इसके बाद आपको ढूंढे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जिससे आपको उससे सम्बंधित योजना की जानकारी मिल जाएगी। 

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान पर मौजूद राजकीय सेवाओं की जानकारी कैसे प्राप्त करें? – How to get information about government services available on Jan Kalyan Portal Rajasthan?

अगर आपको भी जन कल्याण पोर्टल राजस्थान पर मौजूद राजकीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त करनी है, तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके बिना किसी दिक्कत परेशानी आसानी के साथ कर सकते हैं। 

  • जन कल्याण पोर्टल राजस्थान पर मौजूद राजकीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले राजस्थान सरकार के राजस्थान जन कल्याण पोर्टल पर जाना होगा, जोकि https://jankalyan.rajasthan.gov.in/ है।
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको होमपेज पर कई सारे विकल्प दिखाई देंगे। 
  • उसमें से आपको Menu बार में दिखाई दे रहे जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको योजनाएं, राजकीय सेवाएं और फ्लैगशिप योजनाएं के नाम से 3 अलग-अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। 
  • इसमें से आपको राजकीय सेवाओं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप राजकीय सेवाओं के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आप अलग पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको राजकीय सेवाएं ढूंढने के लिए कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी। 
  • एक बार जब आप प्रशासनिक विभाग, विभाग, सेवा का प्रकार, आदि चीजों की जानकारी दर्ज कर लेंगे तो फिर आपको ढूंढे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको राजकीय सेवाओं से सम्बंधित सभी जानकारी मिल जाएगी। 

यह भी देखें: भूलेख नक्शा राजस्थान | भूलेख राजस्थान | अपना खाता खसरा नंबर | अपना खाता नकल जमाjamabandi rajasthanबंदी

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान से दस्तावेज डाउनलोड कैसे करें? – How to download documents from Jan Kalyan Portal Rajasthan?

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान से दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

  • राजस्थान सरकार के जन कल्याण पोर्टल राजस्थान से दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर जाना होगा। 
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको Menu के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद दस्तावेजों के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा और आगे बढ़ना होगा। 
  • यह करने के बाद आपको उस दस्तावेज का चयन करना होगा, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। 
  • इसके बाद आपको ढूंढे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके उसे डाउनलोड कर लेना होगा। 

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान ऐप कैसे डाउनलोड करें? – How to download Jan Kalyan Portal Rajasthan App?

  • जन कल्याण पोर्टल राजस्थान ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले राजस्थान जन कल्याण पोर्टल पर जाना होगा। 
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको Menu bar में ई कनेक्शन के सेक्शन में मोबाइल ऐप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको इंस्टाल के बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • यह करते ही आपके फोन में ऐप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। 

निष्कर्ष 

हमने अपने इस लेख के माध्यम से जन कल्याण पोर्टल राजस्थान के बारे में लगभग सभी जानकारी दे दी है। ऐसे में आप आसानी से इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको ऐसी ही किसी अन्य पोर्टल या योजना की जानकारी चाहिए तो आप हमारे अपना खाता राजस्थान ब्लॉग के जरिए जान सकते हैं। 

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2024 को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Jan Kalyan Portal Rajasthan 2024

प्रश्न: जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2024 क्या है?

उत्तर: जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2024 राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया एक पोर्टल है, जिसे राजस्थान राज्य के सभी नागरिकों को एक ही प्लेटफार्म पर सभी सरकारी योजनाओं व सेवाओं की जानकारी प्रदान करने  लांच किया गया है। 

प्रश्न: जन कल्याण पोर्टल राजस्थान का लाभ कौन प्राप्त कर सकता है?

उत्तर: जन कल्याण पोर्टल राजस्थान का लाभ सिर्फ राजस्थान के नागरिक ही ले सकते हैं। 

Also Read: anyror gujarat 7/12 online | bald cartoon characters | बी 1 खसरा ऑनलाइन cg | jamabandi rajasthan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top