राजस्थान मिशन 2030 उद्देश्य, मुख्य बिंदु : Mission 2030 Rajasthan gov in

राजस्थान मिशन 2030 उद्देश्य, मुख्य बिंदु: Mission 2030 Rajasthan gov in

Mission 2030 Rajasthan gov in: राजस्थान मिशन-2030 (Rajasthan Mission 2030) या मिशन 2030 राजस्थान (Mission 2030 Rajasthan) एक ही है और इसे राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस मिशन की शुरुआत 22 अगस्त 2023 में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई थी और इसे राजस्थान को भारत में शीर्ष राज्य के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य से शुरू किया गया है। 

इसके माध्यम से राज्य सरकार 1 करोड़ लोगों से उनके सपनों के राजस्थान के लिए सलाह और सुझाव लेगी और उसके बाद उनके आधार पर ‘विज़न-2030 डॉक्यूमेंट’ तैयार किया जाएगा। यह डॉक्यूमेंट तैयार होने के बाद इसकी आधिकारिक वेबसाइट mission2030.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। इसमें वह जानकारी दी गई होगी कि आखिर राजस्थान किस तरह से अगले कुछ सालों में भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बन सकता है। ऐसे में आइए इस मिशन के बारे में सभी चीजें बारीकी से जानते हैं। 

मिशन 2030 राजस्थान क्या है? – What is Mission 2030 Rajasthan?

दरअसल, मिशन 2030 राजस्थान (Mission 2030 Rajasthan) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू किया गया एक मिशन है, जिसकी शुरुआत उन्होंने बीते साल 22 अगस्त को की थी। इस मिशन का लक्ष्य राजस्थान को भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। साफ़ शब्दों में कहा जाए तो यह राजस्थान को हर क्षेत्र में भारत में अग्रणी बनाने की दिशा में शुरू किया गया एक मिशन है। 

इस मिशन के तहत राजस्थान सरकार सभी लोगों से उनकी राय लेने के बाद अगले 7 सालों में (2023 से) राजस्थान को बेहतर बनाने के लिए कार्य करने वाली थी। हालांकि अब अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री नहीं रहे हैं। जिस वजह से इसपर आगे की कार्यवाही को लेकर कोई जानकारी मौजूद नहीं है। साथ ही इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी कोई सुचना नहीं है। 

Also read: e Dharti – अपना खाता राजस्थान | भू नक्शा राजस्थान 2024

मिशन 2030 राजस्थान की संक्षिप्त जानकारी – Brief Information of Mission 2030 Rajasthan

मिशन का नाममिशन 2030 राजस्थान
किसने शुरू कियाराजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने
उद्देश्यसाल 2030 तक राजस्थान को हर क्षेत्र में भारत में अग्रणी बनाना
आधिकारिक वेबसाइटmission2030.rajasthan.gov.in

मिशन 2030 राजस्थान योजना का उद्देश्य – Objective of Mission 2030 Rajasthan

मिशन 2030 राजस्थान (Mission 2030 Rajasthan) के जरिए राजस्थान सरकार का उद्देश्य राजस्थान को भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। दरअसल, इस मिशन के जरिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की प्रगति की गति को 10 गुना करना चाहते थे और साल 2030 तक राजस्थान को हर क्षेत्र में भारत में अग्रणी बनाना चाहते थे। हालांकि अब वह मुख्यमंत्री पद पर नहीं हैं, जिस वजह से इसमें आगे कोई कार्य नहीं हो रहा है। 

मगर उस दौरान उन्होंने विशेषज्ञों, अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों और जनता सहित अलग-अलग समूहों के साथ बातचीत की थी, जिन्होंने राज्य की उन्नति के लिए अपनी अपेक्षाओं और विचारों को साझा किया था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान के सभी जिलों (50) के प्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों सहित कई लोगों ने भाग लिया था। 

मिशन 2030 राजस्थान के मुख्य बिंदु – Key points of Mission 2030 Rajasthan 

  • मिशन 2030 राजस्थान (Mission 2030 Rajasthan) का शुभारंभ 22 अगस्त, 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया था। 
  • योजना का शुभारंभ करने के दौरान उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा था कि राज्य की प्रगति को 10 गुना तेज करने के लिए राजस्थान के हर एक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
  • इस मिशन के तहत राजस्थान के 1 करोड़ लोगों से उनकी राय और सलाह ली जाएगी की आखिर उनके सपनों का राजस्थान कैसा है। इसके बाद उनके रायों और सलाहों के आधार पर ‘विज़न-2030 डॉक्यूमेंट’ तैयार किया जाएगा। 
  • इस मिशन के तहत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विशेषज्ञों, अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों और जनता सहित अलग-अलग समूहों के साथ बातचीत की थी और उनसे राज्य की उन्नति के लिए उनकी अपेक्षाओं और विचारों के बारे में जाना था। 
  • इस मिशन के तहत 15.08.2023 से लेकर 30.09.2023 तक अभियान चलाया गया था, जिसमें कई सारी चीजें शामिल थीं। 
  • साथ ही राज्य के सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, राजस्थान-मिशन 2030 वीडियो प्रतियोगिता, राजस्थान-मिशन 2030 फेस टू फेस सर्वे और राजस्थान-मिशन 2030 आईवीआर सर्वे आयोजित किया गया था। 

Read also: अपना खाता नकल जमाबंदी | नाम से खसरा नंबर राजस्थान |

हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए मिशन 2030 राजस्थान (Mission 2030 Rajasthan) को लेकर लगभग सभी बातें बता दी हैं। ऐसे में आपको इस मिशन का अंदाजा हो गया होगा। लेकिन अगर आपको इसका अंदाजा नहीं हुआ है तो आप राजस्थान सरकार की हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके पता कर सकते हैं। 

मिशन 2030 राजस्थान को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Mission 2030 Rajasthan

प्रश्न: मिशन 2030 राजस्थान क्या है? 

उत्तर: मिशन 2030 राजस्थान (Mission 2030 Rajasthan) राजस्थान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू किया गया एक मिशन है। इस मिशन की शुरुआत बीते साल 22 अगस्त को की गई थी। इसका लक्ष्य राजस्थान को भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। उन्होंने राजस्थान राज्य को हर क्षेत्र में भारत का सिरमौर बनाने के लिए इस मिशन का शुभारंभ किया था। 

प्रश्न: मिशन 2030 राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? 

उत्तर: मिशन 2030 राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट mission2030.rajasthan.gov.in है। हालांकि मौजूदा समय में यह वेबसाइट ओपन नहीं हो रही है। इसके पीछे का कारण अज्ञात है। 

प्रश्न: मिशन 2030 राजस्थान का हेल्पलाइन नंबर क्या है? 

उत्तर: मिशन 2030 राजस्थान का अपना कोई हेल्पलाइन नंबर नहीं है। लेकिन अगर राजस्थान सरकार के हेल्पलाइन नंबर 181 पर सम्पर्क करेंगे तो आपको इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त हो सकती है। 

प्रश्न: मिशन 2030 राजस्थान पर निबंध कैसे लिखें? 

उत्तर: मिशन 2030 राजस्थान (Mission 2030 Rajasthan) या राजस्थान मिशन-2030 (Rajasthan Mission 2030) पर निबंध लिखने के लिए आपको सबसे पहले इसके बारे में अच्छे से जानना पड़ेगा। उसके बाद आप एक-एक चीजों को विस्तार से लिख सकते हैं। इसका फॉर्मेट आपको आपके अन्य निबंधों के तरह ही रखना है। साथ ही कोशिश करनी है कि चीजों को बार-बार दोहराया न जाए। अधिक जानकारी के लिए आप अपने अध्यापक से पूछ सकते हैं। 

प्रश्न: मिशन 2030 राजस्थान का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: मिशन 2030 राजस्थान (Mission 2030 Rajasthan) का उद्देश्य राजस्थान को भारत का सबसे सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। इस मिशन का उद्देश्य राजस्थान को हर क्षेत्र में भारत में अग्रणी बनाना है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top