PM Kisan Tractor Yojana(पीएम किसान ट्रैक्टर योजना): किसानों को मिल रहा है 50% तक सब्सिडी

PM Kisan Tractor Yojana(पीएम किसान ट्रैक्टर योजना): किसानों को मिल रहा है 50% तक सब्सिडी
PM Kisan Tractor Yojana(पीएम किसान ट्रैक्टर योजना): किसानों को मिल रहा है 50% तक सब्सिडी

PM Kisan Tractor Yojana 2024: भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां लगभग दो तिहाई जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। इस वजह से भारत सरकार समय-समय पर किसानों की भलाई के लिए कई सारी योजनाएं लाते रहती है और उन्हीं सब योजनाओं में से एक योजना पीएम किसान ट्रैक्टर योजना (PM Kisan Tractor Yojana) है। इसे प्रधानमंत्री ट्रैक्टर योजना (Pradhan Mantri Tractor Yojana) और पीएम ट्रैक्टर योजना (PM Tractor Yojana) के नाम से भी जाना है। 

यह योजना किसानों को ट्रैक्टर खरीदने में मदद करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना की शुरुआत इसी साल की गई है और इसके सरकार किसानों को 20% से लेकर 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए एक अलग पोर्टल भी लांच किया है, (https://www.kisantractoryojana.in/) जिसके जरिए आसानी से आवेदन किया जा सकता है।  

ऐसे में अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना के तहत ट्रैक्टर लेना चाहते हैं, तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। हमने अपने इस लेख के माध्यम से पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के लिए आवेदन कैसे करे? के बारे में बताने के साथ ही साथ इसकी पात्रता शर्तों और जरूरी दस्तावेजों के बारे में बता दिया है। 

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना ओवरव्यू – PM Kisan Tractor Yojana Overview 

लेख का नामPM Kisan Tractor Yojana 2024
योजना का नामपीएम किसान ट्रैक्टर योजना
किसने शुरू कियाकेंद्र सरकार
योजना की शुरुआतसाल 2024
लाभार्थीभारत के किसान
उद्देश्यकिसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी प्रदान करना
आवेदनऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://www.kisantractoryojana.in/
हेल्पलाइन नंबर18001202466 , 022-50647260

Read Must:- PM Vishwakarma Yojana || Sambal Yojana || PM Kisan KYC Online

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 –  PM Kisan Tractor Yojana 2024 

मौजूदा समय में भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है और यहां की जनसंख्या करीब 145 करोड़ है। भारत दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देशों में होने के साथ ही साथ अधिक कृषि करने वाले देशों में भी शामिल है। इंडिया की करीब 65 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है और इसी वजह से केंद्र सरकार किसानों के लिए समय-समय पर नई-नई योजनाएं लाते रहती है। भारत सरकार किसानों की भलाई के लिए पहले से ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी अनेकों योजनाएं चला रही है। 

इसी कड़ी में पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 की भी शुरुआत कर दी गई है, जिसके जरिए किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर 50% तक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। यह योजना केवल भारतीय किसानों के लिए चलाई जा रही है और इसके जरिए किसान करीब 12 तरह के ट्रैक्टर ब्रांड्स में से अपनी पसंद का ट्रैक्टर चुन सकते हैं। 

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना क्या है? –  What is PM Kisan Tractor Yojana?

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना एक ऐसी योजना है, जिसे साल 2024 में भारतीय किसानों को ट्रैक्टर खरीदने में मदद करने के लिए शुरू किया गया है। दरअसल, मौजूदा समय में खेती में ट्रैक्टर काफी अहम भूमिका निभाता है और हर किसी के लिए ट्रैक्टर काफी जरूरी होता है। मगर उसकी कीमत ज्यादा होने की वजह से हर कोई उसे नहीं खरीद पाता यही कारण है कि केंद्र सरकार ने पीएम किसान ट्रैक्टर योजना की शुरुआत की है। 

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के जरिए केंद्र सरकार किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए 50% तक सब्सिडी प्रदान करती है। इस योजना के जरिए सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग के सभी किसान ट्रैक्टर खरीदने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Also Read:- How to login SSO Portal Rajasthan? || How to Apply Ladli Behna Awas Yojana ? || How to Apply Free Laptop Yojana for Laptop?

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 का उद्देश्य – Objective of PM Kisan Tractor Yojana 2024

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 का उद्देश्य - Objective of PM Kisan Tractor Yojana 2024
पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 का उद्देश्य – Objective of PM Kisan Tractor Yojana 2024

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 को शुरू करने के पीछे केंद्र सरकार का उद्देश्य उन सभी भारतीय किसानों को ट्रैक्टर खरीदने में मदद करना है, जो गरीब होने के कारण ट्रैक्टर खरीदने में असमर्थ हैं और अपनी कृषि उपज बढ़ाने में असमर्थ हैं। इस योजना की शुरुआत किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर 50% तक सब्सिडी प्रदान करने के लिए की गई है। 

इस योजना के जरिए भारत सरकार किसानों को अलग-अलग तरह के ब्रांड्स की ट्रैक्टर को खरीदने की सुविधा प्रदान करती है। इस योजना के जरिए किसानों के पास अपने पसंद के ट्रैक्टर को चुनने की सम्पूर्ण आजादी होती है। सरकार ने किसानों के लिए kisan tractor yojana in की एक अलग से वेबसाइट भी लांच कर दी है, जिसके जरिए इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

Also Read:- Mahtari Vandana Yojana का उद्देश्य || Jan Kalyan Portal Rajasthan का उद्देश्य || Mahtari Vandana Yojana 5th Installment का उद्देश्य

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं – Benefits and Features of PM Kisan Tractor Yojana 2024

किसानों को नए ट्रैक्टर खरीदने में मदद करने के लिए शुरू किए गए पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के कई सारे लाभ एवं विशेषताएं हैं और उन्हीं में से कुछ के बारे में हमने नीचे बारीकी से बताया है। 

  • पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के तहत पात्र किसानों को नए ट्रैक्टर खरीदने के लिए 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 
  • इस योजना के तहत भारत सरकार भारत के सभी किसानों को लाभ प्रदान कर रही है। 
  • इसके लिए सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग का कोई भी किसान आवेदन कर सकता है। 
  • इस योजना के तहत ट्रैक्टर खरदीने से किसानों को कृषि कार्यों में काफी मदद मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगी।
  • सरकार इस योजना के जरिए नए ट्रैक्टर खरीदने के लिए 25% से 50% तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। 
  • इस योजना के तहत किसान ट्रैक्टर खरीदने के लिए 50% सब्सिडी प्राप्त करने के बाद 50% तक का लोन भी ले सकते हैं।

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 की पात्रता – Eligibility for PM Kisan Tractor Yojana 2024 

भारत सरकार ने पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के लिए कई पात्रता शर्तों का निर्धारण किया है और केवल वही किसान इसका लाभ ले सकते हैं, जो इन शर्तों को पूरा करेंगे। 

  • भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के लिए सिर्फ भारतीय किसान ही पात्र हैं। 
  • इसके लिए आवेदन करने वाले किसान के पास खुद की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • साथ ही उनके पास अपना पर्सनल बैंक अकाउंट भी होना चाहिए।
  • यही नहीं बैंक अकाउंट में आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक होना जरूरी है। 
  • पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 का लाभ लेने के लिए आवेदन करने वाले किसान की वार्षिक आय 1.5 लाख रुपये से कम होना चाहिए।
  • इसका लाभ केवल एक बार ही मिला जा सकता है। 

Also Read:- IGSY Yojana Rajasthan || Jan soochna Portal Rajasthan || राजस्थान नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज – Documents Required for PM Kisan Tractor Yojana 2024

अगर आप भी पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के तहत ट्रैक्टर ख़रीद पर सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए दस्तावेजों की मदद से कर सकते हैं। पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज कुछ इस प्रकार है। 

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि के दस्तावेज
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो। 

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें? – How to Apply for PM Kisan Tractor Yojana 2024? 

How to Apply for PM Kisan Tractor Yojana
How to Apply for PM Kisan Tractor Yojana

अगर आप भी पीएम किसान ट्रैक्टर योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं और आपके पास इसके लिए सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं, तो आप आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के तहत ट्रैक्टर खरीद पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन करने का प्रोसेस बेहद ही सरल है। 

  • पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान ट्रैक्टर योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.kisantractoryojana.in/ पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपको होमपेज पर दिखाई दे रहे अप्लाई नाउ के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • यह करने के बाद आपके सामने किसान ट्रैक्टर योजना सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा। 
  • अब आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आदि दर्ज करके अप्लाई के बटन पर क्लिक कर देना होगा। 
  • इसके बाद आगे का प्रोसेस करने के बाद आपका पंजीकरण पूर्ण हो जाएगा। 
  • पंजीकरण पूर्ण होने के बाद आपके फॉर्म की जांच की जाएगी और उसके आधार पर आपको सब्सिडी प्राप्त होगी। 

निष्कर्ष 

हमने अपने इस लेख के माध्यम से भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 की सारी जानकारी दे दी है। ऐसे में आप आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और नए ट्रैक्टर की खरीद पर सरकार द्वारा दी जाने वाली 25% से 50% सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। इस लेख में आपको पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के लिए आवेदन कैसे करें? के बारे में जानने के साथ पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है? आदि चीजों के बारे में भी जानने को मिल जाएगा। 

पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQs about PM Kisan Tractor Yojana 2024

प्रश्न: पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर: पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के लिए सिर्फ और सिर्फ भारतीय किसान ही आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास खुद की कृषि योग्य भूमि है। 

प्रश्न: पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या है? 

उत्तर: पीएम किसान ट्रैक्टर योजना 2024 के लिए आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, भूमि के दस्तावेज, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। 

प्रश्न: पीएम किसान ट्रैक्टर योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? 

उत्तर: पीएम किसान ट्रैक्टर योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.kisantractoryojana.in/ है, जिसके जरिए आवेदन व कई अन्य चीजें आसानी से की जा सकती हैं। 

प्रश्न: पीएम किसान ट्रैक्टर योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उत्तर: पीएम किसान ट्रैक्टर योजना का हेल्पलाइन नंबर 18001202466 , 022-50647260 है। इसकी मदद से योजना से जुड़ी कई ख़ास जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

Recommended:-

1.Apna Khata पोर्टल पर नामांतरण के लिए आवेदन कैसे करें?
2.Apna Khata पोर्टल पर नामांतरण की स्थिति कैसे देखें?
3.भू नक्शा राजस्थान 2024 (खेत का नक्शा) Online देखे?
4.Jamabandi Rajasthan कैसे देखें ऑनलाइन?
5.E Dharti Apna Khata Rajasthan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top