राजस्थान एसएसओ आईडी (Rajasthan SSO ID) राजस्थान में सरकारी सेवाओं तक ऑनलाइन पहुंचने के लिए सिंगल साइन-ऑन आईडी है, जोकि राजस्थान एसएसओ पोर्टल (Rajasthan SSO Portal) की आईडी है। दरअसल, यह पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा साल 2013 में लॉन्च किया गया था।
इसे राजस्थान के नागरिकों के लिए बनाया गया है ताकि वह आसानी से एक जगह बैठे ऑनलाइन सेवाओं का फायदा उठा सकें। इस एक पोर्टल के जरिए राजस्थान के नागरिक कई सरकारी योजनाओं के लिए अप्लाई कर पाते हैं। इस पोर्टल के जरिए 100 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे जुड़ी सारी जानकारी आपको हमारे इस ब्लॉग में आगे मिल जाएगी।
राजस्थान एसएसओ आईडी क्या है? (What is Rajasthan SSO ID?)
दरअसल, राजस्थान एसएसओ आईडी एक विशेष आईडी है, जोकि राजस्थान एसएसओ पोर्टल की आईडी है। इस पोर्टल को साल 2013 में राजस्थान के नागरिकों के लिए लॉन्च किया गया था। इससे वहां के नागरिक कई सरकारी योजनाओं के लिए घर बैठे आवेदन कर पाते हैं। इस पोर्टल की मदद से 100 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इस आईडी का इस्तेमाल करके जन आधार कार्ड के लिए आवेदन, नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों आदि में आवेदन किया जा सकता है।
राजस्थान एसएसओ आईडी की जानकारी
पोर्टल का नाम | राजस्थान एसएसओ पोर्टल |
किसने शुरू किया | राजस्थान सरकार ने |
लाभार्थी | राजस्थान राज्य के सभी नागरिक |
उद्देश्य | राज्य के नागरिकों को सभी ऑनलाइन सुविधाएं एक जगह मुहैया करना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://sso.rajasthan.gov.in/ |
Read Also: पेमैनेजर राजस्थान कर्मचारी पोर्टल की जानकारी | ई मित्र राजस्थान रजिस्ट्रेशन, लॉगइन की जानकारी
राजस्थान एसएसओ आईडी बनाने का उद्देश्य क्या है? (What is the Objective to Make Rajasthan SSO ID?)
बता दें कि अक्सर नागरिकों को सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है और कई लोगों तक इसकी सूचना तक नहीं पहुंच पाती है। इस वजह से राजस्थान सरकार ने राजस्थान एसएसओ पोर्टल की शुरुआत की है। इसपर पोर्टल पर एसएसओ आईडी बनाकर वहां के नागरिक 100 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस पोर्टल पर आम नागरिक से लेकर, उद्योगपति और सरकारी कर्मचारी भी आईडी बना सकते हैं और कई चीजों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर कितने प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हैं? (How Many Types of Services are Available on Rajasthan SSO Portal?)
राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर एसएसओ आईडी (SSO ID) बनाकर मुख्य रूप से 3 सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।
- G2G Services – G2G Services (Government to Government) के अंतर्गत उन सर्विस को रखा जाता है, जोकि सरकार और सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी हुई होती हैं। इससे सरकारी विभागों में उपलब्ध सेवाओं की सूचना प्राप्त की जा सकती है।
- G2C Services – G2C Services (Government To Citizen) के अंतर्गत उन सर्विस को रखा जाता है, जोकि सरकार और नागरिकों से जुड़ी हुई होती हैं। इससे नागरिकों से जुड़ी सेवाओं की सूचना प्राप्त की जा सकती है।
- G2B Services – G2B Services (Government to Business) के अंतर्गत उन सर्विस को रखा जाता है, जोकि सरकार और उद्योगों से जुड़ी होती है। इसमें उद्योगों से जुड़ी सेवाओं की जानकारी ली जा सकती है।
राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं – Services Available on Rajasthan SSO Portal
- Artisan Reg (Artisan Registration)
- Bank correspondence
- Bhamashah Card
- BPAS (UDH)
- BRSY
- BSBY
- Business Registration
- Challenge For Change
- CHMS
- DCEAPP
- Digital Visitor Register
- DMRD
- Drug Control
- Drug Control Organisation(DCO)
- EBazaar
- e-Devasthan
- EHR
- EID
- E-learning
- Employment
- e-sakhi (e-sakhi)
- forest and wildlife
- GEMS
- GPS CONSULTANCY
- GST home portal
- HSMS
- TAD
- HTE
- IFMS-RajSSP
- IHMS
- I start
- ITI
- APP
- E-MITRA (eMitra)
- JOB
- JOB FAIR
- LDMS
- नागरिक सेवाएँ (G2C)
- Application
- Bill Payments
- My Transactions
- Application Status
राजस्थान एसएसओ आईडी की विशेषताएं क्या हैं ? (What are the Key Features of Rajasthan SSO ID?)
- राजस्थान एसएसओ आईडी (Rajasthan SSO ID) के कई सारे गुण हैं। इसका सबसे बड़ा गुण यही है कि इसके जरिए राजस्थान के नागरिक घर बैठे कई सारी सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
- इस पोर्टल पर आईडी बनाकर करीब 100 से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।
- इस पोर्टल पर आम नागरिक से लेकर, उद्योगपति और सरकारी कर्मचारी भी अपनी आईडी बना सकते हैं और सरकार की कई योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
- इस पोर्टल की वजह से सरकारी कार्यालयों में लोगों का जमावड़ा नहीं लगता है और न ही लोगों को इधर-उधर भटकने की जरूरत पड़ती है।
- इस पोर्टल के जरिए रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे वहां के नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिल रही है।
राजस्थान एसएसओ आईडी बनाने की पात्रता – Eligibility to Make Rajasthan SSO ID
राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने यानी एसएसओ आईडी (SSO ID) बनाने के लिए आपको कुछ ख़ास बातों का ख्याल रखना जरुरी है।
- सबसे पहला की इसके लिए केवल राजस्थान राज्य के निवासी ही पात्र हैं।
- दूसरा उनके पास गूगल अकाउंट होना अनिवार्य है।
- इसके अलावा अगर कोई उद्योगपति रजिस्ट्रेशन कर रहा है तो उसके पास व्यवसाय पंजीकरण नंबर (बीआरएन) होना जरूरी है।
- वहीं राजस्थान राज्य के सरकारी कर्मचारियों के पास राज्य बीमा और भविष्य निधि (एसआईपीएफ) नंबर होना जरूरी है।
राजस्थान एसएसओ आईडी पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेज – Documents required to register on Rajasthan SSO ID Portal
राजस्थान एसएसओ आईडी पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आपको काफी कम दस्तावेजों की जरूरत होती है। इसके लिए आवेदन करने के लिए आपको गिने-चुने दस्तावेज की जरूरत है।
- अगर कोई आम नागरिक इस पर पंजीकरण करना चाहता है तो उसे जन आधार या गूगल अकाउंट की जरूरत होगी। साथ ही मोबाइल नंबर की जरूरत सभी को पड़ सकती है।
- इसके अलावा अगर कोई उद्योगपति रजिस्ट्रेशन कर रहा है तो उसके पास व्यवसाय पंजीकरण नंबर (बीआरएन) या संस्था आधार संख्या (SAN) होना जरूरी है। यह दोनों एक ही होते हैं।
- वहीं अगर कोई सरकारी कर्मचारी इस पर रजिस्ट्रेशन कर रहा है तो उसके पास राज्य बीमा और भविष्य निधि (एसआईपीएफ) नंबर होना अनिवार्य है।
राजस्थान एसएसओ आईडी पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करें? (How to Register on Rajasthan SSO ID Portal?)
- राजस्थान एसएसओ आईडी पोर्टल पर पंजीकरण करने का प्रोसेस बिल्कुल सरल है। इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी अधिकारीक वेबसाइट पर जाना है, जोकि https://sso.rajasthan.gov.in/register है।
- वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको आपके सामने लॉगिन और पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा।
- इसमें आपको पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) के विकल्प पर क्लिक करना है।
- रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने 3 विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें आपको नागरिक, उद्योग और सरकारी कर्मचारी का विकल्प दिखाई देगा।
- इसमें आपको अपने अनुसार विकल्प चुनकर मांगी गई जानकारी को भरना होगा और फिर मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा और आपको आपकी एसएसओ आईडी (SSO ID) प्राप्त हो जाएगी।
राजस्थान एसएसओ आईडी पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें? (How to Login on Rajasthan SSO ID Portal?)
- राजस्थान एसएसओ आईडी पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया भी काफी सरल है। इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी अधिकारीक वेबसाइट पर जाना है, जोकि https://sso.rajasthan.gov.in है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर आपको आपके सामने लॉगिन और पंजीकरण का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इसमें आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- लॉगिन पेज पर पहुंचने के बाद आपको अपना एसएसओ आईडी और पासवर्ड दर्ज करना है। साथ ही कैप्चा कोड भरना है।
- इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही आप आसानी से एसएसओ आईडी पोर्टल में लॉगिन हो जाएंगे।
Read Also: Apna Khata पोर्टल पर नामांतरण की स्थिति कैसे देखें? | Bhulekh Rajasthan (राजस्थान) में भूलेख कैसे देखें?
राजस्थान एसएसओ आईडी में जन आधार आईडी नंबर कैसे अपडेट करें? (How to update Jan Aadhar ID number in Rajasthan SSO ID?)
- राजस्थान एसएसओ आईडी में जन आधार आईडी नंबर अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले राजस्थान एसएसओ आईडी पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद आपको मेन्यू पर क्लिक करना होगा, जहां आपको Update Profile पर विकल्प दिख जाएगा।
- उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने भामाशाह आईडी और जन आधार आईडी अपडेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इसके बाद आपको अपना जनाधार आईडी या भामाशाह आईडी दर्ज करना होगा और सदस्यों को प्राप्त करें (FETCH MEMBERS) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करते ही आपके जन आधार आईडी में जितने भी मेंबर हैं उन सभी की लिस्ट आ जाएगी।
- लिस्ट आने के बाद आपको अपना नाम सेलेक्ट करना है और सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है।
- यह करने के बाद आपके जन आधार आईडी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे भरने के बाद आपको ओटीपी सत्यापित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करके आप जन आधार आईडी को एसएसओ आईडी में अपडेट कर लेंगे।
निष्कर्ष
हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए राजस्थान सरकार की राजस्थान एसएसओ पोर्टल (Rajasthan SSO Portal) और राजस्थान एसएसओ आईडी (Rajasthan SSO ID) की सारी जानकारी दे दी है। ऐसे में अगर आप इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो आसानी से उठा सकते हैं। लेकिन अगर आपको इससे जुड़े कुछ अन्य सवालों का जवाब जानना है तो आप helpdesk.sso@rajasthan.gov.in पर जाकर जान सकते हैं। या फिर आप इस नंबर 0141 5153 222 / 0141 512 3717 पर कॉल करके भी पता कर सकते हैं।
राजस्थान एसएसओ आईडी को लेकर पूछे अक्सर जाने वाले सवाल
प्रश्न: राजस्थान एसएसओ आईडी कौन-कौन बना सकता है?
उत्तर: राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर केवल राजस्थान के नागरिक ही आईडी बना सकते हैं। इसपर राजस्थान के आम नागरिक से लेकर बिजनेसमैन और सरकारी कर्मचारी भी आईडी बना सकते हैं।
प्रश्न: एसएसओ आईडी पासवर्ड भूलने पर क्या करें?
उत्तर: अगर आप राजस्थान एसएसओ आईडी का पासवर्ड भूल गए हैं तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉरगेट पासवर्ड के बटन पर क्लिक करके पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं।
प्रश्न: एसएसओ आईडी भूलने पर क्या करें?
उत्तर: अगर आप राजस्थान एसएसओ आईडी भूल गए हैं तो आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां फोरगेट एसएसओ आईडी के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपसे कुछ जानकारी ली जाएंगी, जिसे भरकर आप एसएसओ आईडी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Read Also: Aiotechnical.com Health & Beauty: A Website that meets all your health & beauty demands | AnyRoR 7/12 Gujarat: Check Gujarat 7/12 Land Records Online