पीएम योजना अड्डा 2025: मोदी जी द्वारा शुरू की गई सभी मान्यता प्राप्त योजनाओं की लिस्ट यहाँ देखें
श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश में अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं को शुरू करने का उद्देश्य देश के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को सहायता पहुंचाना है और उनके जीवन यापन की स्थिति में सुधार लाना है। यह योजनाएं देश के विभिन्न वर्गों को जैसे महिलाए,किसान, मजदूर, वृद्ध, विकलांग लोगों को इस योजना के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। लेकिन इन योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को हल करने के लिए PM Yojana Adda आपकी मदद करता है और एकदम सही जानकारी प्रदान करता है । PM Yojana Adda क्या है? PM Yojana Adda पर आपको सरकारी योजनाओं और PM योजनाओं के बारे में सबसे पहले और सबसे सटीक जानकारी मिलती है । यह भारत की नंबर 1 वेबसाइट है जिस पर आपको बिलकुल सही जानकारी प्रदान की जाती है जिससे आप किसी गलत प्रक्रिया के को फॉलो न करें। जब भी आपको किसी भी सरकारी योजना की जानकारी चाहिए, तो आप सबसे गूगल पर PM Yojana Adda टाइप करें और वेबसाइट पर जा कर सही जानकारी प्राप्त करें। PM Yojana Adda किन योजनओं की जानकारी मिलती है? PM Yojana Adda पर नीचे दी गयी लिस्ट में जो योजनाएं हैं उनकी जानकारी मिल जाएगी: 1. युवाओं के लिए 2. किसानों के लिए 3. इनाम योजना 4. पेंशन योजनाएं 5. महिलाओं के लिए 6. गरीबों के लिए योजना पीएम योजना अड्डा: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलायी गयी योजनाओं का विवरण पीएम योजना अड्डा पर आपको प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई 2025 में इन लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने वाले हैं। 1. आयुष्मान भारत योजना: आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जीके द्वारा सन् 2018 में की गई थी। इस योजना के अंतर्गत गरीब लोगों को अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए किसी व्यक्ति कोष योजना में शामिल होने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना पड़ता है जो देश में किसी भी जन सुविधा केंद्र में जाकर आवेदन करने से बनाया जा सकता है।कार्ड बन जाने पर इन आयुष्मान कार्ड को दिखाकर ₹5,00,000 तक का इलाज बिल्कुल फ्री सरकारी अनुबंध किए हुए अस्पतालों में करा सकते हैं। इस योजना का लाभ पूरे देश में करोड़ों लोगों को लगातार मिल रहा है। 2. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: किसान सम्मान योजना किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी योजना है।इस योजना के माध्यम से किसानों को 6000 रूपए वार्षिक सहायता देने का प्रावधान है। योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की सहायता धनराशि प्रदान की जा रही है। जो किसानों को दो ₹2000 की तीन किस्तों में प्राप्त होती है। किसानों को यह सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। किसानों को यह सहायता नई फसल का बीज खरीदने के लिए और खेती किसानी में काम आने वाले उपकरणों की खरीद के लिए दी जाती है। 3. प्रधानमंत्री जन धन योजना: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई।जन धन योजना सन 2014 में शुरू की गयी थी।यह योजना भारत के वित्तीय समावेश पर एक राष्ट्रीय मिशन की तरह है।इस जन धन योजना का उद्देश्य देश भर में सभी परिवारों को बैंकिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।इस योजना के अंतर्गत हर एक परिवार में एक व्यक्ति का एक बचत खाता हो। यह जीरो बैलेंस खाता व्यक्ति का बचत जमा करने का एक स्रोत हो सकता है इसके अलावा ऋण,बीमा,धन जमा और पेंशन तक सुनिश्चित कर सकता है।जनधन योजना के लाभार्थी एवं खाताधारक की मृत्यु पर 30 हजाररुपए का जीवन कवर भी सरकार उपलब्ध कराती है। 4. प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना: प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना की शुरुआत का उद्देश्य देश के लोगों को बुढ़ापे में वित्तीय सहायता देने के लिए की गयी है। इस योजना के अंतर्गत देश के वह कामगार या व्यापारी वर्ग जो स्वतंत्र रूप से अपना व्यापार करता है उनको बुढ़ापे में पेंशन के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराना है। देश का कोई भी व्यक्ति जो 18 साल से लेकर 40 वर्ष के बीच है, इस योजना का आवेदन कर सकता है और 60 साल की आयु तक निवेश कर सकता है। 60 साल के बाद अपने निवेश की हुई राशि पर पेंशन की प्राप्ति कर सकता है। जिससे वृद्धावस्था में व्यक्ति को पेंशन का लाभ मिलेंगे। 5. प्रधानमंत्री आवास योजना: मंत्री आवास योजना देश के उन गरीब व्यक्तियों के लिए आवास उपलब्ध करवाने के लिये चलाई गई है।देश में वह गरीब लोग जिनके पास अपना पक्का मकान नहीं है।और वो किराये पर रहकर जीवन यापन कर रहे हैं।इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा पक्का मकान बनाने के लिए ₹1,20,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। पहाड़ी क्षेत्रों में यह राशि ₹1,30,000 की है यह योजना ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को सामने आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।जिससे वह लोग अपने मकानों को पक्का बनाकर सुविधाजनकजीवन यापन कर सके। 6. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सन् 2016 में लाई गई थी। के अंतर्गत देश के गरीब परिवारों को बीपीएल कार्डधारकों को गैस का मुफ्त कनेक्शन उपलब्ध कराया गया एवं इस योजना के अंतर्गत भराए जाने वाले सिलेंडरों की कीमत में भी सरकार सब्सिडी प्रदान करती है। 7. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत आने वाले परिवार में यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु होती तो उसके परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मृत व्यक्ति के परिवार में उस कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु के उपरान्त जीवनयापन आसान हो सके। इस योजना के अंतर्गत वर्ष की आयु में लेकर 55 वर्ष की आयु तक कोई भी व्यक्ति हो सकता है। 8. प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत देश के नागरिको को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन उपलब्ध कराया जाता है। कोई भी व्यक्ति जो अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहता है वह अपने बिज़नेस की शुरुआत के लिए आपकिसी भी सरकारी बैंक से ₹5,00,000 से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन आसानी से ले सकता है और














