Finance

PayManager Rajasthan Employee Portal 2025: Download Salaryslip @paymanager.rajasthan.gov.in

राजस्थान सरकार अपने राज्य के तमाम नागरिकों को अलग-अलग तरह ही सेवाएं देने के लिए अलग-अलग समय पर कई तरह की योजनाएं शुरू करती रहती है और कई सारे पोर्टल भी लांच किए जाते हैं। उसी तरह राजस्थान सरकार द्वारा Pay manager Portal की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल को राजस्थान के सभी सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन वेतन संबधित सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया है और आज के अपने इस ब्लॉग के जरिए हम आपको इसी पोर्टल से जुड़ी जानकारी देने वाले हैं। तो आइए Paymanager Portal Rajasthan के बारे में बारीकी से जानते हैं।   What is PayManager? पे मैनेजर क्या है? दरअसल, राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन बिल तैयार करने की एक प्रणाली है। यह पोर्टल कर्मचारियों के वेतन बिल तैयार करने के लिए सामान्य और प्रोमोशनल मंच उपलब्ध कराता है। यह सॉफ्टवेयर न सिर्फ वेतन बिल तैयार करने की सुविधा देता है। बल्कि डीए एरियर, बोनस, एरियर और छुट्टी नकदीकरण बिल तैयार करने की सुविधा भी देता है।  Portal Name PayManager Launched By Rajasthan Government Related Department Finance Department, Government of Rajasthan Beneficiaries All Government Employees of Rajasthan Objective To offer online salary services for Rajasthan government employees Official Website paymanager.rajasthan.gov.in Helpline No. 0141-5111010 || 0141-5111007 Email ID paymanagerrj@gmail.com Pay Manager को शुरू करने का उद्देश्य राजस्थान सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को एक बेहतर ऑनलाइन वेतन संबधित सेवाएं मुहैया करवाना है। बता दें कि इस पोर्टल का इस्तेमाल कर राजस्थान के सभी सरकारी कर्मचारी आसानी से अपनी सैलरी स्लिप देख सकते हैं और साथ ही साथ उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा वह कई सारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।  पे मैनेजर पोर्टल की विशेषताएं क्या हैं? | Feature of Pay Manager Rajasthan Portal PayManager सरकारी कर्मचारियों के वेतन प्रबंधन को सहज और आसान बनाने के लिए कई सुविधाएँ प्रदान करता है। इसकी प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं: 1. कर्मचारी वेतन प्रक्रिया: PayManager वेतन की गणना को स्वचालित करता है, जिसमें भत्ते, कटौतियाँ और नेट वेतन का वितरण शामिल होता है।2. पेस्लिप जनरेशन: कर्मचारी पोर्टल से सीधे अपने मासिक वेतन पर्ची को देख और डाउनलोड कर सकते हैं।3. इनकम टैक्स की गणना: यह प्रणाली वेतन संरचना के अनुसार कर कटौतियों की गणना में मदद करती है।4. ऋण और अग्रिम प्रबंधन: कर्मचारी द्वारा लिए गए ऋण और अग्रिम की जानकारी को प्रबंधित करता है और कटौतियों को उसी अनुसार समायोजित करता है।5. GPF और NPS योगदान: सरकारी कर्मचारियों के जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) और नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) योगदान को ट्रैक करता है।6. DA एरियर गणना: यह सॉफ्टवेयर महंगाई भत्ता (DA) के एरियर की गणना को कुशलता से करता है।7. बिल तैयार करना: यह वेतन बिल और अन्य वित्तीय विवरणों की तैयारी में सहायक है जो सरकारी रिकॉर्ड के लिए आवश्यक होते हैं।8. बैंक विवरण ऑनलाइन अपडेट: कर्मचारी अपने बैंक विवरण को सुरक्षित रूप से सिस्टम के माध्यम से अपडेट कर सकते हैं।9. नाम और जन्म तिथि में सुधार: कर्मचारी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम और जन्म तिथि में सुधार का अनुरोध कर सकते हैं।10. डिजिटल साइन इंस्टॉलेशन: डिजिटल हस्ताक्षर और आवश्यक सेटिंग्स के माध्यम से सुरक्षित प्रमाणीकरण सुनिश्चित करता है। Read Also: Subhadra Yojana Status Check and Applying Process | MPTAAS Scholarship PayManager DDO के द्वारा क्या काम किया जाता है? Paymanager DDO Portal login कैसे करें? PayManager का उपयोग कैसे करें? PayManager का Password Change कैसे करें? राजस्थान पे मैनेजर पोर्टल (Rajasthan Paymanager Portal) का पासवर्ड बदलने के लिए आपको समय-समय पर मेसेज आते रहेंगे, जिसके जरिए जाकर आप पासवर्ड बदल सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी पासवर्ड बदल सकते हैं।  PayManager से Salary Slip Download कैसे करें? यदि आप Pay-Manager Rajasthan से Salary Slip Download करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें: स्टेप्स 1. सबसे पहले PayManager की आधिकारिक वेबसाइट paymanager.raj.nic.in पर जाएं।स्टेप्स 2. होम पेज पर अपना User Name, Password और Capture Code भरकर Login करें।स्टेप्स 3. लॉगिन करने के बाद नया इंटरफ़ेस खुलेगा। यहां बाईं ओर दिए गए “Employee Report” विकल्प पर क्लिक करें।स्टेप्स 4. अब ड्रॉपडाउन मेनू से “Pay Slip (Monthwise)” ऑप्शन को चुनें।स्टेप्स 5. अगले पेज पर महीना, साल, और वित्तीय वर्ष (Financial Year) सिलेक्ट करें।स्टेप्स 6. फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें। इतना करते ही आपकी सैलरी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जिसे आप आसानी से डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। Read Also: Jamabandi Rajasthan कैसे देखें ऑनलाइन | राजस्थान में नाम से ज़मीन का खसरा नंबर निकालें चुटकियों में निष्कर्ष हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए राजस्थान सरकार की राजस्थान Pay manager Portal से जुड़ी लगभग सभी चीजों की जानकारी दे दी है। ऐसे में अगर आपको इसपर जाना है और इसका लाभ लेना है तो आप इसका लाभ आसानी से ले सकते हैं। वहीं अगर आपको इससे जुड़े किसी सवाल की जानकारी लेनी है तो आप 141-5111007, 5111010 इस नंबर के जरिए जान सकते हैं। FAQs PayManager से जुडी महत्वपूर्ण लिंक