Mahtari Vandana Yojana List 2024: महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट हो गई जारी, यहां से लिस्ट में चेक करें अपना नाम

महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट हो गई जारी, यहां से लिस्ट में चेक करें अपना नाम

Mahtari Vandana Yojana List 2024: छत्तीसगढ़ के मौजूदा मुख्यमंत्री विष्णु देव साई (Vishnu Deo Sai) ने इसी साल (2024) महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandana Yojana) की शुरुआत की थी और अब तक इस योजना के जरिए कई लाख महिलाओं को लाभ प्राप्त हुआ है। इस योजना के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार विवाहित, परित्यक्ता, विधवा, तलाकशुदा और आश्रित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि प्रदान करती है। यानी इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को सलाना 12 हजार रुपये की सहायता मिलने वाली है। 

मालूम हो कि अब तक इस योजना के 6 किस्त जारी किए जा चुके हैं और इसकी अगली किस्त भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। मगर उससे पहले यह जान लीजिए की महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट (Mahtari Vandana Yojana New list 2024) जारी कर दी गई है, जिसमें आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकती हैं। इसके लिए आपको हमारा यह लेख अंत तक पढ़ना होगा। हमारे इस लेख के जरिए आप महतारी वंदन योजना किस्त की स्थिति कैसे जांचें? के बारे में भी जान सकती हैं।

Mahtari Vandana Yojana List 2024 – महतारी वंदन योजना लिस्ट 2024

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं के लिए शुरू किए गए महतारी वंदन योजना की लाभार्थी सूची (Mahtari Vandana Yojana Beneficiary list) को महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जिसे आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप के माध्यम से देख सकते हैं। महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आप महतारी वंदन योजना अनंतिम सूची (Mahtari Vandana Yojana Provisional List) और महतारी वंदन योजना अंतिम सूची (Mahtari Vandana Yojana Final List) दोनों देख सकते हैं। 

महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट देखने के लिए आपको इस लेख को पूरा पढ़ना होगा। मगर उससे पहले यह ज्ञात हो कि जिस महिला का नाम महतारी वंदन योजना लाभार्थी में होता है उसे ही इसका लाभ प्राप्त होता है। ऐसे में आपको समय-समय पर अपना नाम चेक करते रहना जरूरी है। चूंकि सरकार समय-समय पर अपात्र महिलाओं का नाम इस योजना से हटा रही है। 

Also Read: apna khata Rajasthan | अपना खाता नकल जमाबंदी | अपना खाता खसरा नंबर | भूलेख राजस्थान

महतारी वंदन योजना लिस्ट की जानकारी – Information about Mahtari Vandana Yojana list

महतारी वंदना योजना सूची जारी – Mahtari Vandana Yojana List Out

बता दें कि महतारी वंदना योजना की सूची मार्च में ही जारी कर दी गई थी और इसकी पहली किस्त भी मार्च में ही जारी की गई थी। इस सूची में जिन-जिन महिलाओं का नाम है, उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब तक 6 किस्त मिल चुकी है। लेकिन अगर आपको अभी इसकी कोई किस्त प्राप्त नहीं हुई है तो आपको इस लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करना चाहिए। चूंकि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समय-समय पर अपात्र महिलाओं का नाम इस योजना से हटाया जा रहा है, जिस वजह से उन्हें इसकी किस्त प्राप्त नहीं हो रही है। 

इसके अलावा आप महतारी वंदन योजना के किस्त की स्थिति की भी जांच कर सकती हैं। महतारी वंदन योजना का पेमेंट स्टेटस चेक (Mahtari Vandana Yojana payment status check) करने के पूरे प्रोसेस की सारी जानकारी हमने अपने इस लेख में आगे बारीकी से बताई है, जिसे फॉलो करके आप आसानी से इसकी जानकारी ले सकती हैं। मगर उससे पहले एक बार इसकी पात्रता शर्तों के बारे में जरूर जान लीजिए। 

महतारी वंदना योजना की पात्रता – Eligibility for Mahtari Vandana Yojana

छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना के लिए कई पात्रता शर्तों का निर्धारण किया है और केवल उन्हीं महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है, जो इसे पूरा कर रही हैं। महतारी वंदना योजना की लाभार्थी सूची में भी केवल उन्हीं महिलाओं को शामिल किया गया है, जो इन पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं। 

  • इसका लाभ सिर्फ और सिर्फ छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिलाओं को मिल सकता है। 
  • छत्तीसगढ़ की सिर्फ उन्हीं महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है, जिनकी उम्र 21 साल से लेकर 60 साल के बीच है। 
  • अगर किसी महिला की उम्र अगली किस्त के समय तक 60 साल से अधिक हो जाती है तो उसे इसका लाभ मिलना बंद हो जाएगा। यही कारण है कि मौजूदा समय में कई महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। 
  • महतारी वंदन योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही महिलाओं को मिल सकता है, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से भी कम है। 
  • इसका लाभ विवाहित, परित्यक्ता, विधवा, तलाकशुदा और आश्रित महिलाओं उठा सकती हैं। 
  • महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की आश्रित और गरीब महिलाओं के पास अपना खुद का बैंक खाता होना जरूरी है, जिसमें डीबीटी सक्रिय हो।

Also Read: anyror gujarat 7/12 online | bhu naksha rajasthan | meebhoomi | vaad.up.nic.in

महतारी वंदन योजना 2024 की नई लिस्ट कैसे देखें? – How to check the new list of Mahtari Vandana Yojana 2024?

अगर आपने भी महतारी वंदन योजना 2024 के लिए आवेदन किया था और अब आप महतारी वंदन योजना 2024 की नई लिस्ट देखना चाहती हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके देख सकती हैं। 

  • महतारी वंदन योजना 2024 की नई लिस्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जोकि https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ है। 
  • वेबसाइट पर जाने के बाद उसके होम पेज आपको अनंतिम सूची का एक विकल्प दिखाई देगा, जिसे क्लिक कर देना है।
  • अनंतिम सूची के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको अपने जिले का नाम, क्षेत्र, ब्लॉक-नगरी निकाय, परियोजना, सेक्टर, गांव/वार्ड, आंगनबाड़ी केंद्र का नाम आदि का चयन करना होगा। 
  • इन सभी चीजों का चयन सही तरीके से करने के बाद आपको महतारी वंदना योजना की लिस्ट देखने को मिल जाएगी, जिसमें आप हितग्राहियों की जानकारी आसानी से देख सकते हैं। 
  • अगर आपके गांव की बहुत सी महिलाओं का नाम इस योजना से जुड़ा हुआ है, तो आप वहीं पर सर्च बॉक्स में अपना नाम दर्ज करके लिस्ट देख सकती हैं। 

महतारी वंदन योजना का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? – How to check payment status of Mahtari Vandana Yojana?

  • महतारी वंदन योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए या फिर अपने किस्त की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाना होगा।
महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको होम पेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति पर क्लिक करना होगा। 
होम पेज पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको लाभार्थी क्रमांक, मोबाइल नंबर या अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। 
लाभार्थी क्रमांक, मोबाइल नंबर या अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। 
  • अपनी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपको अंत में सबमिट करें के बटन पर क्लिक कर देना होगा। 
  • अब आपको आपके सामने आपके भुगतान की स्थिति दिखाई दे जाएगी। साथ ही साथ आपको आवेदन की स्थिति भी दिखाई दे जाएगी। 

निष्कर्ष 

हमने अपने इस लेख के माध्यम से महतारी वंदन योजना 2024 की नई लिस्ट कैसे देखें? के बारे में बताने के साथ ही साथ इस योजना से जुड़ी लगभग सभी जरूरी बातों के बारे में बता दिया है। ऐसे में आप आसानी से इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी आगनबाड़ी केंद्र पर जाकर कर सकते हैं। 

अगर आपको इससे जुड़े कुछ अन्य सवालों के बारे में जानना है तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर +91-771-2220006 के जरिए भी जान सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आप हमारी वेबसाइट https://ssoidrajasthanlogin.com/blog/ के जरिए भी ऐसी कई योजनाओं के बारे में जान सकते हैं। 

महतारी वंदन योजना की नई लिस्ट को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about the new list of Mahtari Vandana Yojana

प्रश्न: महतारी वंदन योजना का फॉर्म कैसे भरें? 

उत्तर: महतारी वंदन योजना का फॉर्म इसके आधिकारिक वेबसाइट या आंगनवाड़ी, महिला एवं बाल विकास, ग्राम पंचायत आदि के माध्यम से भरा जा सकता है। 

प्रश्न: महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है? 

उत्तर: महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ है, जिसके जरिए इस योजना से जुड़ी कई जानकारी ली जा सकती है। 

प्रश्न: महतारी वंदन योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है? 

उत्तर: महतारी वंदन योजना का हेल्पलाइन नंबर +91-771-2220006 और 0771-6637711 है, जिसके जरिए आप इससे जुड़ी कई तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

प्रश्न: महतारी वंदन योजना की अगली किस्त कब आएगी? 

उत्तर: महतारी वंदन योजना की अगली किस्त 1 तारीख से लेकर 10 तारीख के बीच प्राप्त हो सकती है। अगर आपको यह किस्त प्राप्त नहीं हुई है तो आप इसकी स्थिति की जांच कर सकती हैं। 

प्रश्न: महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त कब आएगी? 

उत्तर: छत्तसीगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच जारी की जा चुकी है। 

Also Read: Jan Kalyan Portal Rajasthan 2024 | Mahtari Vandana Yojana 5th Installment | online satbara bhulekh.mahabhumi.gov.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top